April 16, 2022

Join With Us


सेक्स एजुकेशन के अभाव से आपको भी करना पड़ सकता है? : इन समस्याओं का सामना




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अन्य विकसित देश आज कल बच्चों को स्कूलों में सेक्स के बारे में पूरी जानकारी देते है। लेकिन हमारे देश भारत में अभी भी सेक्स एजुकेशन को काफी हमके में लिया जाता है। लोग इस कर बात-चीत करना सही नहीं समझते। हमारे यहां स्कूलों में अक्सर वो चैप्टर भी टीचर्स छुड़वा देते हैं जिसमें प्रजनन यानि रिप्रोडक्शन के बारे में बताया जाता है।

स्कूलों में सेक्स एजुकेशन में कमी का असर टीनेजर्स और नौजवानों को भुगतना पड़ता है। सेक्स से जुड़ी समझ की कमी रोमांटिक रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। सेक्स पर बात करने से पहले हम जानते हैं कि आखिर सेक्स एजुकेशन क्या होता है।

सेक्स एजुकेशन का मतलब है बच्चों और टीनेजर्स को उनकी उम्र के हिसाब से उनके शरीर और सेक्शुअल ग्रोथ के बारे में सही तरीकों से जानकारी देना। इसका मकसद ये है कि बच्चे और टीनेजर्स अपने शरीर, दूसरे जेंडर के शरीर में हो रहे शारीरिक और मानसिक बदलावों के बारे में बेहतर समझ सकें।

अगर बच्चों को सेक्स के बारे में सही उम्र में नहीं बताया जाता तो उनकी जिंदगी पर इसका बुरा असर पड़ सकता हैं। तो चलिए आज बात करते हैं ऐसे ही कुछ दोष प्रभावों की।

सेक्शुअल प्लेजर के बारे में पता न होना

सेक्स एजुकेशन के दौरान हमें अपने शरीर विभीन्न अंगों और सेक्स के दौरान पसंद-नापसंद पता चलती हैं। लेकिन जब आपको आपके शरीर का ही ज्ञान नहीं है, आप उसके लिए प्लेजर कैसे तलाश पाएंगे? इसी तरह अपने पार्टनर के शरीर के विभिन्न अंगों की जानकारी ना होना सेक्स एक्सपीरिएंस को बेकार कर सकता है।

सेक्स के दौरान महिला और पुरुष दोनों को कई तरह के परेशानिया हो सकती हैं। इनमें वैजाइना का सूखापन और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन बेहद आम हैं। लेकिन सेक्स एजुकेशन के अभाव में व्यक्ति इन्हें बड़ी बीमारी समझ लेता है और डॉक्टर के पास जाने की बजाय इस समस्या से खुद ही घुट-घुटकर जूझता रहता है।

हमारे समाज में सेक्स का नाम आज भी लेना पाप माना जाता है। ऐसे में इससे आने वाली गिल्ट भी कॉमन है। अपने पार्टनर से अधिक सेक्स की इच्छा रखने का गिल्ट, एक से अधिक सेक्स पार्टनर्स होने की गिल्ट, वाइल्ड फैंटसी होने की गिल्ट, मास्टरबेशन करने का गिल्ट, इन गिल्ट के चलते सेक्स परफॉरमेंस घट जाती है और फिर आती है परफॉरमेंस कम हो जाने की गिल्ट। इन सबसे निपटने के लिए सेक्स का सही ज्ञान होना सभी के लिए बहुत जरूरी है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE