April 16, 2022

Join With Us


इस साल का पहला सूर्यग्रहण : इन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हिंदू धर्म में सूर्यग्रहण व चंद्रग्रहण की घटना को अशुभ माना जाता है। ग्रहण के दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण के समय कई नियमों का पालन किया जाता है। 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि से लगेगा। ये आंशिक सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो कि सुबह 04 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। भारत में इस ग्रहण के दिखाई न देने के कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का पहला सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। जानें साल के पहले सूर्यग्रहण का प्रभाव किन राशि वालों पर पड़ेगा-

वृषभ- इस राशि के लोगों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। व्यापार में निवेश करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण लकी रहने वाला है। कार्यस्थल और समाज में आपकी छवि में सुधार होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली में निखार आएगा। ऑफिस में आपकी प्रशंसा हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धनु- सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपको व्यापार मुनाफा होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रुओं का नाश होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE