मुंबई | न्यूज़ डेस्क | प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में अक्सर महिलाएं परेशान रहती है। इसके पीछे कई सारी वजह हो सकती हैं जैसे क्या खाएं, क्या पीएं, कैसे सोएं। अक्सर लोग अपने पेट के बल लेटना पसंद करते हैं, तो महिलाओं के मन में प्रेग्नेंसी के शुरुआत में ये बात भी ख्याल में आती है कि क्या पेट के बल लेटना सेफ है या नहीं? ऐसे में जानते हैं कुछ बातें
क्या पेट के बल सोना सेफ है?
हालांकि बढ़ता हुआ पेट आपके पेट के बल सोने को मुश्किल कर सकता है, लेकिन जब तक यह आपको सूट करता है, तब तक आप पेट के बल सो सकते हैं।
क्या है बेस्ट स्लीपिंग पोजीशन
प्रेग्नेंसी के दौरान करवट लेकर सोना आपके और आपके बच्चे के लिए बेस्ट स्लीपिंग पोजीशन है। खासकर तब जब आप अपनी गर्भावस्था के आधे से ज्यादा समय में हों। करवट लेकर सोने से आपकी नसों और आंतरिक अंगों पर कम से कम दबाव पड़ता है। इसी के साथ यह गर्भाशय में सबसे अच्छा ब्लड फ्लो सुनिश्चित करता है, इसका मतलब है कि आपके बच्चे को ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलेगी। सही ब्लड फ्लो होने से आपके पैरों में सूजन, वैरिकाज नसों कम करने भी आपकी मदद करता है।
अगर आपको अपनी पीठ या पेट के बल सोने की आदत है, तो आप प्रेग्नेंसी के शुरुवात में ही करवट लेकर सोने की आदत डालें। फिर जब महीने बढ़ जाएं तो आप अपने पेट के नीचे, अपने पैरों के बीच और अपनी पीठ के पीछे तकिए का इस्तेमाल कर सकते हैं।