मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नाचते हुए अपनी पत्नी विनी रमन को वरमाला पहना रहे हैं. उनकी पत्नी विनी रमन एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं.
बता दें, मैक्सवेल ने विनी रमन से 18 मार्च को ही शादी कर ली थी. उस वक्त ये शादी ईसाई रीति रिवोज से हुई थी. अब उनका भारतीय रीति रिवाज से शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर वरमाला लेकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं. वो काफी खुश भी नजर आ रहे हैं.
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन 2 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस जोड़े ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी.
19 मार्च को ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पत्नी विनी रमन की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. इस फोटो में कपल को अपनी उंगलियों में अंगूठियां पकड़े हुए देखा जा सकता है. विनी रमन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "प्यार पूर्णता की तलाश है और आपके साथ मैं पूर्ण महसूस करती हूं." इस फोटो को मैक्सवेल ने भी पोस्ट किया और लिखा, "Mr. और Mrs. मैक्सवेल". मैक्सवेल ने पुष्टि की कि उन्होंने ये शादी 18 मार्च 2022 को की है.