March 29, 2022

Join With Us


बर्फ के इस्तेमाल से चेहरे को मिलेंगे बेनिफिट्स : कई स्किन प्रॉब्लम होंगी दूर




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | गर्मियों के मौसम में अक्सर कई बार ठंडक के लिए हम चेहरे पर बर्फ लगाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में बर्फ को शामिल करने से कई फायदे मिल सकते हैं। स्किन को ठंडा रखने के साथ ही गर्मियों के मौसम में ये घंटो तक आपके मेकअप को लगे रहने में मदद करता है। एक आइस क्यूब आपकी कई स्किन प्रॉब्लम को भी सॉल्व कर सकता है। तो चलिए जानते हैं स्किन परआइस क्यूब के बेनिफिट्स-

स्किन पर बर्फ के फायदे

1) ग्लोइंग स्किन

ग्लोइंग स्किन के लिए हम तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप इन सब से बच कर ग्लो पाना चाहते हैं तो आपको बर्फ का इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहिए। बर्फ स्किन में ऑक्सीजन के लेवल में सुधार करती है और जरूरी पोषक तत्वों, विटामिन की कमी को पूरा करती है।

2) आंखों के नीचे सूजन को कम करती है

कई लोगों को अक्सर सुबह और शाम के समय आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। लेकिन अक्सर ये नींद की कमी और आंखों के खिचाव के कारण होता है। बर्फ सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

3) मुहांसे रोकने और ठीक करने में मददगार

बर्फ में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मुहांसों को कम करने और ठीक करने में मददगार साबित हो सकती हैं। बर्फ पोर्स के साइज को कम करने में भी मदद करती है। मुहांसे सीबम के बढ़ने के कारण होते हैं, ऐसे में बर्फ इसके उत्पादन को कम करने में मदद करती है।

4) एजिंग के लक्षणों को कम करता है

चेहरे पर झुर्रियां या फिर लाइंस किसी को भी पसंद नहीं होती। ऐसा होना आपको बुढ़ा दिखा सकता है। इस खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन रोजाना बर्फ के इस्तेमाल से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

5) डार्क सर्कल होंगे कम

डार्क सर्कल की समस्या इन दिनों काफी ज्यादा कॉमन है। इससे बचने के लिए किरे का रस निकार कर बर्फ की ट्रे में जमाएं और फिर इन क्यूब्स की मदद से आंखों के एरिया में मसाज करें। इसे कुछ दिन तक रिपीट करना होगा तभी आपको अच्छे रिजल्ट नजर आएंगे।

6) स्किन एक्सफोलिएशन

बर्फ सबसे अच्छे नैचुरल एक्सफोलिएटर है। इसके लिए दूध से बर्फ के टुकड़े बनाएं और फिर इसे फेस पर लगाएं। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

7) मेकअप को टिके रहने में मिलती है मदद

अगर आप मेकअप से पहले स्किन पर बर्फ को लगाती हैं तो आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

कैसे लगाएं चेहरे पर बर्फ

बर्फ को डायरेक्ट स्किन पर अप्लाई नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से स्किन पर जलन की समस्या हो सकती है। इसे लगाने के लिए एक कॉटनम के कपड़े में 4 से 5 आइस क्यूब रखें और फिर इसे बांध दें। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE