March 25, 2022

Join With Us


गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के अपनाएं ये देसी उपाय : लिप बाम की भी जरूरत नहीं पड़ेगी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सर्दियों का मौसम बस शुरू होने वाला है। इस दौरान त्वचा का रूखापन बढ़ने की परेशानी का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है। बात अगर होंठों की करें तो ये भी रूखे व बेजान होने के साथ फटने लगते हैं। कभी- कभी तो होंठों में खून आने की भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में चेहरे की मुस्कान खोने लगती है। ऐसे में अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, जिस अपनाकर आप अपनी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन देसी उपायों के बारे में...
हल्दी और दूधएक कटोरी में 1-2 बूंदें दूध और चुटकीभर हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। तैयार पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इससे होंठों को नमी मिलने के साथ सुंदर व गुलाबी होने में मदद मिलेगी। रोजाना इस मिश्रण को लगाने से फर्क नजर आने लगेगा। ‌

देसी घी सोने से पहले होंठों पर देसी घी लगाने से नमी मिलती है। इससे होंठों का रुखापन व फटने की समस्या दूर होंठ मुलायम व गुलाबी होते हैं।
शहद और चीनी होंठों का रुखापन दूर करने के लिए स्क्रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 3-4 बूंदें शहद और 1/2 चम्मच चीनी मिलाएं। तैयार मिश्रण को अंगुली या ब्रश की मदद से होंठों पर रगड़ें। बाद पानी से धोएं। इससे होंठों का फटना दूर हो कोमल व गुलाबी होने में मदद मिलेगी। इस स्क्रब को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।

बादाम तेलविटामिन-ई से भरपूर बादाम तेल की कुछ बूंदों को होंठों पर मसाज करने से भी ड्राई लिप की परेशानी से राहत मिलती है। इससे होंठों के फटने की समस्या दूर हो मुलायम व गुलाबी होने में मदद मिलती है।
सरसों का तेल होंठों के फटने व रूखेपन की परेशानी से निजात पाने के लिए सरसों का तेल भी फायदेमंद होता है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले नाभि में सरसों के तेल की कुछ बूंदें डालें। इससे होंठों को नमी मिलेगी। ऐसे में होंठ कोमल व मुलायम और गुलाबी होते हैं। 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE