March 22, 2022

Join With Us


आंखों में लगे काजल को फैलने से रोकने के लिए आजमा सकती हैं ये तरीके




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | कुछ महिलाओं को काजल लगाना बेहद पसंद होता है लेकिन वो इसे लगाना सिर्फ इसलिए अवॉयड करती हैं क्योंकि इसको लगाने के कुछ देर बाद ही ये फैलने लगता है। इससे आंखें ही नहीं बल्कि पूरे चेहरे का लुक भी ख़राब नज़र आने लगता है। अगर आपके साथ ऐसी ही दिक्कत पेश आती है तो आप आंखों के काजल को फैलने से रोकने के लिए यहां बताये जा रहे इन तरीकों को आजमा सकती हैं।
- अगर आप चाहती हैं कि आंखों में काजल लगाने के बाद ये फैले नहीं तो काजल लगाने से पहले आंखों को पैड ड्राई करें। इसके लिए कॉटन कपड़े को साफ़ और ठंडे पानी में डुबोकर और निचोड़कर इसको आंखों पर पांच मिनट तक रखें। कपड़े की जगह आप रुई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद अपनी आंखों को इसी कपड़े या रुई से अच्छी तरह से साफ करें। फिर सूखे कपड़े से आंखों को पोछ लें। इससे पसीना और ऑयल साफ़ हो जायेगा।

- अपनी आंखों को ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए अगर आप अपनी आंखों पर काजल के साथ मस्कारा, आई लाइनर और आईशैडो भी इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो ये सारा मेकअप आप काजल लगाने से पहले आंखों पर ज़रूर अप्लाई कर लें। इन सबके बाद सबसे आखिर में काजल अप्लाई करें। इससे बार-बार काजल टच होने से बचा रहेगा।
- काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे लोअर क्रीज लाइन पर ब्रश की मदद से हल्का सा पाउडर अप्लाई करें, इसके बाद काजल लगाएं। पाउडर आंखों के आस-पास जमे  पसीने और ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेगा जिससे आंखों के आस-पास का हिस्सा ड्राई रहेगा और काजल फैलेगा नहीं।

-  आपको ऐसे काजल का चुनाव करना होगा जो पेंसिल फॉर्म में हो। ये काजल जल्दी फैलता नहीं है। अगर आप लिक्विड काजल का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो आपको वाटरप्रूफ और सम्ज-फ्री काजल का चुनाव करना होगा। जिससे ये फैलने से बचा रहे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE