March 16, 2022

Join With Us


आखिर पत्‍नियां क्‍या चाहती है? : इन बातों का रखें ध्‍यान




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आखिर महिलाएं अपने पति से क्‍या चाहती है ? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब अक्‍सर पुरुष समझ नहीं पाते,कुछ ऐसे भी होते हैं,जो समझते तो सबकुछ है लेकिन उनकी लाइफ स्‍टाइल ही कुछ ऐसी हो जाती है कि वह अपनी वाइफ की चाहतों का खास ख्‍याल नहीं रख पाते। जिसका परिणाम होता है हर छोटी छोटी बात पर अनबन,और वैवाहिक संबंधों में खटास,जिसका सबसे अधिक असर उनकी रोमांटिक लाइफ पर होता है।

शुरु शुरु में पति अपनी वाइफ की हर बात का ख्‍याल रखता है और दोनों की रोमांटिक लाइफ भी बेहतरीन होती है,लेकिन समय के बदलाव के साथ,चीजें बदलती जाती है,पुरुष विवाह के बाद अपने काम और अधिक पैसे कमाने में इतना व्‍यस्‍त हो जाते है कि वह अपनी वाइफ की छोटी छोटी चाहतों का ध्‍यान नहीं रख पाते है।

हर लड़की रोमांटिक हसबैंड पसंद करती है और अगर आपकी रोमांटिक लाइफ बेहतरीन है, तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि ऐसे युगल में कोई अनबन हो। विवाह के बाद भी महिलाएं अपने पति से प्‍यार का कुछ वैसा ही इजहार और प्रशंसा की उम्‍मीद करती है जैसा कि विवाह से पहले लड़कियां अपने प्रेमी से उम्‍मीद करती है। इसके साथ ही सेक्‍सुअल संबंधों में नई उर्जा और कुछ नएपन की तलाश भी आप दोनों की रोमांटिक लाइफ को शानदार बनाता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE