March 16, 2022

Join With Us


शर्मीले व्यक्ति को डेट करते समय : इन बातों पर रखें विशेष ध्यान




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अगर आप किसी शर्मीले व्यक्ति से प्यार करते है, तो उनको समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे लोग शर्म आने के कारण अपने मन कि बातें जल्दी बोल नहीं पातें। इनके मन में हमेशा ही डर लगा रहता है कि उनकी बात किसी को बुरी ना लग जाए।

ऐसा नही है कि वे अपने करीबियों से कुछ छिपाना चाहते हैं लेकिन कुछ कहने कि बजाय वे दूसरों की बात सुनने और समझने में ज्यादा यकीन रखते हैं । मगर आप भी शर्मीले लोगो के दिल की बातें जान सकते है हमारे बताए कुछ सही तरीको से पहल करें। इन बातो से व्यक्ति कितना भी शर्मीला हो वो बिना किसी हिचकिचाहट के बात करना शुरू कर देगा। चलिए हम बतातें हैं आपको ऐसे कुछ तरीके।

  • सामने से बात करें: शर्मीले इंसानों के अंदर मन में वक़्त में हज़ारों सवाल चले रहते है। लेकिन सवाल होने के बावजूद वह ज्यादा तर अपनी बाते लोगो के सामने नहीं रख पाते, तो इस से बचने के लिए आप सामने से उस व्यक्ति से बात करे। बातचीत शुरू होने के कुछ दिनों में शर्मीला इंसान आपसे सामने से बात करना शुरू कर देगा।
  • बात करते हुए कुछ ना छुपाए: अगर आप शर्मीले इंसान से बात करते हुए कुछ छुपा रहे हैं। तो आपकी दोस्ती कही न कही खतरे में है। जी हां ऐसे लोगो को जल्दी किसी पर विश्वास नहीं होता और जब करते है तो उनकी उमीदे कभी ज्यादा होती हैं।
  • कंफर्ट ज़ोन: अगर आप किसी शर्मीले पुरुष को पसंद करती हैं। तो आप उन्हें कंफर्ट महसूस कराए अपने साथ और हर बात कि पहल भी आपको ही करनी होगी। प्यार से बातो बातो में उनकी पसंद ना पसंद जान लें। एक बार वह अपने आपको आपके साथ कंफर्ट जोन में महसूस करने लगेगा तब वह खुद ही अपनी सारी बाते बता देगा।
  • संयम है बेहद जरुरी: शर्मीले व्यक्ति जल्दी कुछ नहीं बोलते, इस कारण कभी आप अपना संयम ना चूड़े। शर्मीले लोग ज्यादा बात करने वाले नहीं होते बल्कि आपको सामने से हर बात कि शुरुआत करनी होगी। जब वह आप पर भरोसा करने लगेगें तब आप खुद महसूस कर पाएंगे उनके बातो में बदलाव।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE