March 14, 2022

Join With Us


होली पर हर्बल रंग बनाने के लिए अपनाए ये तरीके : सुरक्षित रहेंगे आप




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | होली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अभी से बाजार रंग-बिरंगे रंग और गुब्बारों से सजे दिख रहे हैं। लेकिन आप अगर इस होली केमिकल युक्त रंगों से नहीं बल्कि हर्बल रंगों के साथ होली खेलने का मन बना बैठे हैं तो ट्राई करें ये टिप्स। केमिकल रंग से होली खेलने पर त्वचा में एक्ने, एलर्जी या फिर जलन की समस्या हो सकती है। वहीं हर्बल रंग से होली खेलने पर आपकी त्वचा का निखार बना रहता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर पर ही हर्बल रंग।  

हरा रंग-
हरे रंग का गुलाल बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को सुखाकर पीसने के बाद उसका पाउडर या पेस्ट बना लें। नीम का उपयोग त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स, एक्ने जैसी समस्याओं से भी निजात पाने में मदद करेंगे। नीम के अलावा पालक को सुखाकर भी हरा रंग बनाया जा सकता है।  

ऑरेंज रंग-
ऑरेंज रंग बनाने के लिए आप पलाश के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए होली से एक दिन पहले रात को पानी में खूब सारे पलाश के फूल डाल दें। सुबह पानी से फूल निकाल दें। हेली के लिए आपका ऑरेंज रंग बनकर तैयार है। 

गुलाबी और लाल रंग-
गुलाबी या फिर लाल रंग के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप गहरा गुलाबी गुलाल चाहते हैं तो चुकंदर को सुखाकर पीसकर उसका पाउडर बना लें। इसके अलावा लाल रंग के लिए चुकंदर को पीसकर पानी में उबालने से आपको लाल रंग मिल जाएगा। 

पीला रंग-
होली खेलने के लिए पीला रंग चाहिए तो हल्दी का इस्तेमाल करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हल्दी का अधिक इस्तेमाल आपकी त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है। होली का रंग बनाने के लिए हल्दी जितनी बराबर मात्रा में चावल या फिर जौ का आटा मिला लें। इससे आपको गुलाल मिल जाएगा। वहीं इसमें पानी डालकर मिला लें तो आपको गाढ़ा पीले रंग का पेस्ट मिल जाएगा। 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE