मुंबई | न्यूज़ डेस्क | जैसा की आप सभ जानतें हैं की सेक्स का हमारी ज़िंदगी और खुशियों में एक महत्वपूर्ण रोल होता है क्योंकि एक बेहतर सेक्स अलग अलग तरह से आपकी शारीरिक और मानसिक खुशियों को बढ़ा सकता है। लेकिन रोजाना की भाग दौड़, जैसे- दिनभर काम करना और फिर रात को थकने के बाद कई बार सेक्स की न तो इच्छा बचती है, ना ही ताकत। इस कारण कई बार कपल्स के रिश्तों में अन- बन होने लगती है और दूरियां बढ़ जाती हैं।
ऐसे में आपके लिए मॉर्निंग सेक्स एक बेहतरीन तरीका है अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर करने का। साथी ही ऐसे में आप भी खुश रहेंगे और आपका पार्टनर भी। लेकिन क्या आप जानते हैं की सुबह अपना दिन सेक्स शुरू करने से पहले सेक्स आपके स्वास्थ्य के किस तरह फायदेमंद हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं।
वर्कआउट की करता है कमी पूरी
सेक्स अपने आप में एक वर्कआउट होता है जिससे शरीर की कैलोरीज़ बर्न होती हैं। रिसर्च के मुताबिक सेक्स के दौरान एक मिनट में 5 कैलोरी बर्न होती हैं। ऐसे में अगर एक दिन आप सुबह उठकर जिम नहीं कर पाते तो चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। सेक्स आपके वर्कआउट की कमी को ना सिर्फ़ पूरा करेगा, दिनभर के लिए आपको चार्ज-अप भी कर देगा।
बीमारियों से लड़ने की बढ़ाता है क्षमता
यह सुनने में थोड़ा अजीब सकता है लेकिन, यह सच है। एक रिसर्च के मुताबिक़ सुबह के समय किया गया सेक्स आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। मॉर्निंग सेक्स आपको और आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस के प्रति बेहतर इम्युनिटी देता है।
दिन भर मूड रखते हैं अच्छा
रात की बजाय सुबह के समय सेक्स आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही ये आपको और आपके पार्टनर को करीब लाता है और रिश्ते मजबूत बनाता है। सुबह के समय सेक्स से शरीर में ‘लव हॉर्मोन’ यानि ऑक्सिटॉसिन रिलीज़ होता है। ये हॉर्मोन आपको अधिक सिक्योर और खुद के प्रति तो बेहतर महसूस करवाता ही है, आपके पार्टनर से भी नज़दीकियों का एहसास करवाता है।
जवान दिखने में करता है मदद
सेक्स के दौरान हमारे शरीर में तरह-तरह के हॉर्मोन रिलीज़ होते हैं। जिसमें बीटा एंडोर्फिन, ऑक्सिटोसिन और दूसरे एंटी-इंफ्लेमेटरी मोलेक्यूल शामिल होते हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार हफ़्ते में कम से कम 3 बार सेक्स आपको कई साल जवान दिखने में मदद कर सकता है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि बेहतर ऑर्गैज़्म मॉर्निंग सेक्स में होने की संभावना ज़्यादा हो जाती है।