मुंबई | न्यूज़ डेस्क | सेक्स सभी के जीवन का एक हिस्सा है, इससे आप और आपके पार्टनर के बीच का रिलेशनशिप मज़बूत होता है। लेकिन ये बातें तो हम सब जानते हैं पर क्या आप सेक्स से मिलने वाले ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में जानतें हैं? दरहसल महिलाओं के लिए सेक्स से हेल्थ के साथ-साथ ब्यूटी से भी जुड़े कई फायदे हैं। जी हां, रिसर्च के अनुसार सेक्स करने से जो हार्मोन निकलते हैं उनसे त्वचा को काफी लाभ पहुंचता है, इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है जिससे त्वचा में निखार आता है और आपका चहरा खिला-खिला, खूबसूरत दिखाई देता है।
तो आइए आज जानते हैं कि सेक्स करने से आपको कितने तरह के ब्यूटी बेनिफिट्स मिलते हैं, क्योंकि आखिर खूबसूरत, बेदाग और खिला-खिला चेहरा किसे नहीं चाहिए!
वजन होता है कम
क्या आप जानते हैं? सेक्स के दौरान पुरुष 60 सेकेंड में लगभग चार कैलोरीज बर्न करते हैं वही महिलाएं तीन कैलोरीज बर्न करती हैं। इससे वजन भी कम होता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी अधिक नहीं होता जिससे शरीर फिट और खुबसूरत नज़र आता है।
स्किन और बालों के लिए है बेहतरीन
विशेषज्ञों का कहना है कि सेक्स करने से हार्ट रेट और ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी काफी बढ़ जाती है। ऑक्सीजन की बेहतर सप्लाई से चेहरे पर ग्लो आता है। ऑर्गेज्म के कारण शरीर में एस्ट्रोजेन का लेवल बढ़ जाता है, जिसके कारण हमारी स्किन और बाल हेल्दी होते हैं। एस्ट्रोजेन के कारण स्किन मॉइश्चराइज़्ड होती है और रिंकल्स फ्री रहती है। यह स्किन के कोलाजन लेवल को भी बनाए रखता है, जिसके कारण स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनी रहती है।
झुर्रियों को कम करता है
जब आपका शरीर ऑर्गेज्म पर पहुंचता है तो हार्मोन का एक कॉकटेल जारी करता है जिसमें सेरोटोनिन और डीएचईए शामिल हैं। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो आपके मूड को बैलेंस करता है और आपको खुश और संतुष्ट महसूस कराता है। यही वजह है कि रोजाना सेक्स करने वाले डिप्रेशन के शिकार नहीं होते हैं। क्योंकि सेक्स करने से आप स्ट्रेस फ्री रह सकते हैं और ये स्ट्रेस से होने वाले डार्क सर्कल और झुर्रियों को भी कम करने में आपकी मदद करेगा।