मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड के साथ काफी लम्बा समय बिता लेने के बाद अक्सर लोग बोर हो जाते हैं और उन्हें लगने लगता है कि अब उनकी लाइफ में कुछ भी नया और मजेदार नहीं बचा है। जहाँ पहले आप दोनों अधिक से अधिक समय एक दूसरे के साथ बिताते थे और खूब सारा रोमांस करते थे वहीँ अब ऐसा कुछ भी नहीं होता। अगर आप भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो परेशान न हों। ऐसे में बस ज़रूरत है एक दूसरे की ज़रूरतों को ठीक से समझने की।
कई बार ऐसा होता है कि जब हम काफी दिन अपने पार्टनर के साथ बिता लेते हैं तो आपकी सेक्स में दिलचस्पी कम होने लगती है या कई मामलों में दोनों ही पार्टनर सेक्स को रोजाना के घरेलू कामों की तरह करने लगते हैं। ऐसा बिलकुल भीं न करें बल्कि अपने ऑफिस से ब्रेक लें और अपने पार्टनर को ज्यादा समय दें। उनसे बाते करें और उन्हें पुराने दिनों की याद दिलाएं।
जिस तरह से आप दोनों ने रिश्तों की शुरुवात की थी या उस समय जिस तरह से आप दोनों सेक्स करते थे उस बारे में चर्चा करें। दिन में किसी भी समय अपने पत्नी या गर्लफ्रेंड की शोल्डर या पीठ की मसाज करें। उनके कानों में मीठी मीठी बाते करें और उनकी तारीफ करें। उन्हें यह एहसास दिलाएं कि वे आज भी उतनी ही सेक्सी हैं जितनी पहले थी।
उनके शरीर के हर हिस्से में किस करें और खूब प्यार करें। आप का यह प्यार पाकर वो उत्तेजना से भर जाएँगी और फिर आप दोनों को इसका मजा मिलने लगेगा। अपनी सेक्स लाइफ को और ज्यादा एक्साइटेड बनाने के लिए अप दोनों एक दूसरे का हस्तमैथुन भी कर सकते हैं। आपसी हस्तमैथुन से नजदीकियां काफी बढ़ जाती है। इन सबके अलावा ओरल सेक्स करें। जितना अधिक समय हो सके फोरप्ले में बिताएं फिर जाकर सेक्स करें। ऐसे करने से आप दोनों की सेक्स लाइफ फिर से एक्टिव हो जायेगी ।