मुंबई | न्यूज़ डेस्क | पोर्न देखना वैसे तो कोई गलत बात नहीं है लेकिन जब आप इसके आदी हो जाते हैं तो समझ लें कि इससे आपकी सेक्स लाइफ भी ख़राब हो सकती है। अधिकतर लड़के लड़कियां छोटी उम्र से ही छिप छिपकर पोर्न मूवीज देखने लगते हैं और जल्दी ही इसके आदी हो जाते हैं। जबकि यह सबको पता है कि यह सिर्फ आपको उत्तेजित करने का एक माध्यम भर है मुख्य रूप से इससे आपको कोई आनंद नहीं मिलने वाला है। इसलिए आप यही ध्यान अपने पार्टनर से साथ अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर करने में लगाइए न कि दिन रात पोर्न देखने में। हाल ही कुछ लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि इस एडिक्शन के कारण उनकी सेक्स लाइफ काफी हद तक ख़राब हो चुकी है। आइये जानते हैं पोर्न देखने से और क्या नुकसान है।
पार्टनर से अधिक उम्मीदें: जो लोग पोर्न देखते हैं वे अपने निजी जीवन में भी अपने पार्टनर से वैसी ही उम्मीद करने लगते हैं। जबकि शायद आपको यह पता नहीं कि वो एक फिल्म है और उसमें सब कुछ पूरी तरह स्क्रिप्टेड है। उन फिल्मों में काम करने वाले लडके लड़कियां अलग अलग तरह के सर्जरी और मेकअप करवाने के बाद उन फिल्मों की शूटिंग करते हैं। इसलिए ऐसी उम्मीद अपने पार्टनर से न करें। कई महिलायें यह शिकायत भी करती हैं कि उनके पार्टनर उनसे बिल्कुल पोर्न स्टार जैसी उम्मीदें लगा बैठते हैं जिस कारण बाद में उन्हें निराशा हाथ लगती है जिसका बुरा असर हमारी सेक्स लाइफ पर पड़ता है।
इंटिमेसी लेवल का कम होना:रियल सेक्स पोर्न सेक्स से काफी अलग होता है। रियल सेक्स में आप दोनों का आपस में इमोशनल जुड़ाव भी होता है जबकि पोर्न सेक्स में ऐसा कुछ भी नहीं होता है। इसलिए जब आप पोर्न वीडियो ज्यादा देखने लगते हैं तब आप भावनात्मक रूप से अपने पार्टनर से जुड़ नहीं पाते हैं और तब आप सिर्फ सेक्स पर ही फोकस कर पाते हैं। ऐसे कई दिनों तक चलने पर आपकी सेक्स लाइफ बुरी तरह बिगड़ जाती है।
सेक्स पोजीशन: पोर्न देखने वाले ज्यादातर पुरुष जब अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ सेक्स करते हैं तो वे पोर्न फिल्मों में दिखाए जाने वाले सेक्स पोजीशन को ट्राई करने की कोशिश करते हैं। वे बहुत हार्डकोर तरीके अपनाने लगते हैं जबकि आमतौर पर महिलायें इन तरीकों से सेक्स करना पसंद नहीं करती हैं। अधिकतर महिलाओं को प्यार करना, छेडछाड करना और शरारती बाते करना पसंद होता है। इसलिए पोर्न की नक़ल कभी न करें।
आर्गेज्म: पोर्न देखने वाले अधिकतर पुरुष उन फिल्मों की तरह सिर्फ अपने मजे की परवाह करने लगते हैं और अपने पार्टनर के बारे में बिल्कुल सोचते ही नहीं कि उन्हें ये तरीका पसंद आ भी रहा है या नहीं। ऐसे में वे महिलाओं के आर्गेज्म के बारे में बिल्कुल नहीं सोच पाते हैं जिससे महिलायें उस सेक्स का पूरा मजा नहीं ले पाती हैं और इससे धीरे धीरे आपकी सेक्स लाइफ ख़राब होने लगती है।
इसलिए अगर आप पोर्न देखते भी हैं तो इसे सीमित मात्रा में देखें, इसके आदी न बने और सेक्स करते समय अपने पार्टनर की ज्यादा सुने।