मुंबई | न्यूज़ डेस्क | जब आप एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं तो आपको उसके इज़हार के लिए सही वक़्त का इंतज़ार नहीं करना चाहिए बल्कि जब भी मौका मिले आप एक दूसरे से प्यार कर सकते हैं। यकीन मानिए लड़कियों को ऐसे सरप्राइज बहुत पसंद आते हैं जैसे कि लिफ्ट में चलते समय आप अचानक उन्हें किस कर दें या रेस्टरूम या मॉल में चेंजिंग रूम में आप एक दूसरे को किस करें।
अचानक से की जाने वाली ऐसी कोई भी सेक्सचुअल एक्टिविटी आपके शरीर में एड्रेनालाईन हारमोन की मात्रा बढ़ा देते हैं जिससे आपका मूड रोमांटिक हो जाता है। लेकिन अगर आप बार बार एक ही तरह के सरप्राइज से खुद ही बोर गये हैं तो समय आ गया है कि आप इसमें कुछ बदलाव लायें। हम आपको आज कुछ नया बताने जा रहे हैं जिससे आप दोनों का मजा दोगुना हो जायेगा।
हालांकि यह तरीका काफी महंगा है इसलिए आप महीने में एक बार ही इसे आजमायें। सबसे पहले किसी ख़ास होटल में डिनर प्लान करें और चुपके से उसी होटल में एक रूम भी बुक कर लें। ध्यान रखें कि इन सब बुकिंग की जानकारी आपकी गर्लफ्रेंड या वाइफ को बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए नहीं तो सरप्राइज का सारा मजा बिगड़ जायेगा। हो सके तो उनके लिए सेक्सी इनरवियर भी खरीद लें वो भी उनके पसंदीदा कलर का।
अब उनके सामने अचानक से डिनर पर जाने का प्लान बनाएं और उनको साथ लेकर उस होटल के रेस्टोरेंट में जाएँ और डिनर के दौरान मीठी नोक झोंक करें। उनके करीब आने की कोशिश करें और मौका मिलने पर उन्हें किस करें। कुल मिलाकर उन्हें आप कुछ ही देर में पूरी तरह उत्तेजित कर दें और खुद यह जता दें कि अब आप उनके बिना नहीं रह पा रहे हैं।
जब आप दोनों पूरी तरह उत्तेजित हो जाएँ और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगे तो अचानक से उन्हें उस बुक किये हुए रूम की तरफ ले जाएँ और उन्हें सरप्राइज दें। इस सरप्राइज से वे बहुत खुश हो जायेंगी और फिर आप दोनों अपनी फेवरेट पोजीशन में एक दूसरे से प्यार करें।
आप फोरप्ले में तरह तरह के सेक्सी गेम भी खेल सकते हैं जो आपकी रात को और ज्यादा रोमांटिक बना देंगें। यकीन मानिये यह तरीका आप दोनों को बहुत पसंद आयेगा।