February 25, 2022

Join With Us


सूर्य ग्रहण कुछ दिनों बाद लगेगा साल का पहला : जानें कब और कहां दिखेगा




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | सूर्य ग्रहण की घटना काफी महत्वपूर्ण मानी गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। जानकारों की मानें तो साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण दोनों ही घटना को अशुभ माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

क्या होता है सूर्य ग्रहण-

जब सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है तो इस दौरान सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंचती हैं। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।

कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण-

साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण और वेस्ट साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिका और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्र में दिखाई देगा। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होने के कारण इसका भारत में विशेष प्रभाव नहीं होगा। देश में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण का समय-

भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022, शनिवार को रात 12 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होकर सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE