मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आज चंद्रमा वृश्चिक राशि (मंगल ग्रह के स्वामी) में रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र (शनि द्वारा शासित) दोपहर 1:31 बजे तक और ज्येष्ठ नक्षत्र (बुध द्वारा शासित) में आ जाएगा। इस दौरान कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि अपराह्न तीन बजकर तीन मिनट तक रहेगी जो आक्रामक मुकदमेबाजी और कठिन व्यावसायिक निर्णय लेने जैसी गतिविधियां के लिए अनुकूल मानी जाती है।
आप में से वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि वालों को एक्टिव रहना चाहिए और त्वरित निर्णय लेना चाहिए। कर्क, तुला और मीन राशि के लोगों को अपने दिन की योजना नीचे बताए शुभ समयानुसार बनाने की जरूरत है। मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी नया काम शुरू न करें।
व्यावसायिक बैठकें: ग्राहकों या व्यावसायिक कर्मियों के साथ कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक और हस्ताक्षर, अनुबंधों या दस्तावेजों की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की जानी चाहिए।
प्रशिक्षण और भर्ती: यदि आप किसी प्रशिक्षण या विकास गतिविधियों की योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम की मेजबानी करना चाहते हैं, तो फिर दोपहर 1 से 3 बजे के बीच की योजना बनाई जानी चाहिए।
कानूनी मामले और विवाद समाधान: व्यवसाय से संबंधित सभी कानूनी मामले या विवाद या निवेश को सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच शुरू या हल किया जाना चाहिए।
यात्रा: किसी भी व्यवसाय या पेशेवर यात्रा की योजना रात 11:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच बनानी चाहिए।
निवेश: दोपहर 1:58 बजे से 3:23 बजे के बीच किसी भी निवेश या भुगतान जारी करने की योजना न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। इस अवधि में वित्तीय निर्णयों से बचना चाहिए।
शेयर बाजार: मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को आज के दिन शेयर ट्रेडिंग से बचना चाहिए। बाकी राशियों के लिए, खरीदने/बेचने का शुभ मुहूर्त प्रातः 10:05 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है।
सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन प्रस्ताव जमा करना, आवेदन पत्र या व्यक्तिगत बैठकें सुबह 9:55 से 11:10 बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।
नई व्यावसायिक गतिविधि की शुरुआत: कोई भी नया काम शुरू करने के लिए शाम 4:35 से शाम 6 बजे तक का समय शुभ है।