February 21, 2022

Join With Us


आज के बाद डेढ़ माह बाद गूंजेगी शहनाई : जानें इस साल के विवाह शुभ मुहूर्त




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | इस वर्ष 15 जनवरी से शुरू हुई शादियों में 21 फरवरी से फिर ब्रेक लगने जा रहा है। फरवरी में विवाह का अंतिम शुभ मुहूर्त 21 फरवरी है। इस दिन शहर में बंपर शादियां हैं। इसके बाद पूरा मार्च और आधे अप्रैल तक विवाह की कोई लग्न नहीं है। अब डेढ़ माह बाद 15 अप्रैल से फिर शादी की शहनाई गूजेंगी। इस वर्ष अप्रैल में 10, मई में 19, जून में 17, जुलाई में 9, नवम्बर में 5 व दिसम्बर में 9 विवाह मुहूर्त है

23 फरवरी से 26 मार्च तक 31 दिन गुरु तारा अस्त हो जाएगा और 14 मार्च से 14 अप्रैल मीन खरमास रहेगा, जिसके कारण विवाह आदि शुभ कार्य नहीं होगें। पूरा मार्च और आधे अप्रैल में विवाह मुहूर्त नहीं है। 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त प्रारम्भ होंगे फिर 10 जुलाई तक विवाह मुहूर्त रहेंगे। फिर 10 जुलाई से देवशयनी एकादशी से 4 नवम्बर देवोत्थानी एकादशी तक चातुर्मास प्रारम्भ होने के कारण चार माह तक विवाह आदि कार्य नहीं होगें। वहीं 2 अक्तूबर से 20 नवम्बर तक शुक्र तारा अस्त रहेगा जिसके कारण विवाह 24 नवम्बर से विवाह मुहूर्त प्रारम्भ होगें।

शुभ विवाह मुर्हूत वर्ष 2022

अप्रैल : 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 27

मई : 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 31

जून : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23

जुलाई : 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10

नवम्बर : 24, 25, 26, 27, 28

दिसम्बर : 2, 3, 4, 7, 8, 9, 14, 15, 16





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE