February 05, 2022

Join With Us


बसंत पंचमी पर बना ग्रहों का शुभ संयोग : इन राशि वालो का चमकेगा भाग्य




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में हैं। चंद्रमा मीन राशि के होकर चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-मन किसी अज्ञात भय से परेशान रहेगा। खर्च के बारे में ज्‍यादा और ऊटपटांग सोचेंगे। इस वजह से मानसिक स्थिति परेशानी वाली रहेगी। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या हो सकती है। व्‍यवसायिक उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। फिर भी कुछ ऐसा निर्णय लेंगे जो आपके पक्ष में आएगा। परिस्थितियों को अनुकूल कर देगा। बहुत परेशानी की बात नहीं है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर हो चुकी है। कुल मिलाकर एक सुखद दिन और सुखद समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। नवप्रेम और नव सम्‍बन्‍ध का आगमन होगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलती दिख रही है। एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। मन धार्मिक बना रहेगा। क्रोध पर नियंतण रखें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। पीली वस्‍तु पास रखें।

सिंह-थोड़ा बचकर पार करें। कोई जोखिम न लें। चाहे आर्थिक हो या शारीरिक। बच्‍चों की सेहत ठीक दिख रही है। प्रेम की स्थिति आपकी काफी अच्‍छी है। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक है। बस कोई जोखिम लेने लायक नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आनंदमय जीवन दिख रहा है आपका। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक चल रही है। थोड़ा रुकावट के साथ चल रही है लेकिन सही चल रही है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-विद्यार्थियों के लिए सुखद समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें, अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य सही है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत मिल रहा है। बस प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत फिलहाल हो सकता है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-स्थिति सुधार की ओर है। जीवनसाथी का सानिध्‍य है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। बच्‍चों की सेहत में सुधार होगा। लगाव भी बढ़ रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। बस घरेलू कलह से बचना चाहिए। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

मकर-बहुत सुधार हो चुका है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक चल रहा है। प्रेम और संतान की भी सुखद स्थिति दिख रही है। सही वातावरण बनता दिख रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। कुछ यदि शुरुआत करना चाहते हैं व्‍यवसायिक तौर पर तो कर लें। पीली वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-स्‍वास्‍थ्‍य में पहले से सुधार है। प्रेम और संतान जो खराब स्थिति में थे उनमें सुधार हो चुका है। एक अच्‍छी स्थिति आ चुकी है। अब निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी हो चुकी है आपकी। धन का आवक भी बढ़ रहा है। अभी निवेश करने से बचें। भगवान गणेश की अराधना करें।

मीन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत थी उसकी उपलब्‍धता है। संतान से करीब हो गई है। पहले दूरी थी अब करीब हो गए हैं बच्‍चे। प्रेम का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। प्रेम का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। एक सुखद समय चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।





Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE