February 04, 2022

Join With Us


बसंत पंचमी 2022 पर बन रहा है शुभ ‘त्रिवेणी योग’ : इन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | बसंत पंचमी का पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन शिक्षा और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। इस बार ये पर्व 5 फरवरी को मनाया जाएगा। इस बसंत पंचमी पर सिद्ध, साध्य और रवि योग रहेगा।

शास्त्रों में बसंत पंचमी का दिन दोषमुक्त माना गया है और यही कारण है कि इस दिन बड़ी संख्या में विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन समारोह, गृह प्रवेश व वाहन की खरीदारी जैसे शुभ कार्य किये जाते हैं। यहां आप जानेंगे ये खास दिन किन 3 राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा शुभ होने वाला है।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए ये बसंत पंचमी शुभ रहने वाली है। करियर में आपको तरक्की हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। कार्यस्थल में आपका कद बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आमदनी बढ़ेगी।

तुला राशि: आपके लिए भी ये बसंत पंचमी खास रहने वाली है। आपको आपके मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। पदोन्नति हो सकती है। व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। नया काम आपके लिए लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि: इस राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। मां लक्ष्मी की आप पर इस अवधि में विशेष कृपा रहने वाली है। कार्यस्थल में आप हर काम में अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे। बॉस आपसे काफी इंप्रेस रहेंगे। नौकरी और कारोबार दोनों में सफलता मिलने के योग हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE