February 02, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 02 फरवरी : इन राशि वालों के लिए अद्भुत समय, जीवन में करेंगे तरक्की




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा गजकेशरी राजयोग का निर्माण करते हुए कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। यह जनमानस के लिए एक शुभ संकेत है। किसी के लिए ज्‍यादा, किसी के लिए कम शुभता लेकर आया है।

राशिफल-

मेष-अद्भुत समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम रहेगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी सुदृढ़ होती नज़र आ रही है। पीली वस्‍तु पास रखें। मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी, कोर्ट-कचहरी में विजय, पिता की सम्‍पत्ति और स्‍वास्‍थ्‍य में अच्‍छी स्थिति है। प्रेम और संतान पर थोड़ा सा ध्‍यान रखें। मां काली की अराधना करें। मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान संभव। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन-यात्रा में लाभ मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार, संतान की स्थिति अद्भुत दिख रही है। हरी वस्‍तु पास रखें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी होगी।

कर्क-बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा लेकिन जो लोग रिसर्च करते हैं उनके लिए अद्भुत समय है। परिस्थितियां प्रति‍कूल रहेंगी। बचकर पार करने की आवश्‍यकता है। संतान और व्‍यापार भी मध्‍यम दिखाई दे रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व झगड़ों आदि से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

सिंह-जीवन में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम, व्‍यापार, संतान और जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानियों के लिए उत्‍तम समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें। संयत रहें।आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कन्‍या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। बुजुर्गों का आ‍शीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी है। पीली वस्‍तु का दान करें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।

तुला-विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। प्रेम में कुछ नयापन आ सकता है। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया है। पीली वस्‍तु का दान करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में कुछ शुभ संस्‍कार हो सकते हैं। कुछ आयोजन हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-व्‍यापार की स्थ्‍िाति बहुत अच्‍छी है। पीली वस्‍तु पास रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में तरक्की के रास्ते बनेंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

धनु-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। एक बहुत अच्‍छी व्‍यवसायिक ऊर्जा आपमें आ गई है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थ्‍िाति अच्‍छी है। प्रेम-व्‍यापार अद्भुत है। व्‍यवसाय की स्थिति बहुत अच्‍छी है। पीली वस्‍तु पास रखें। धैर्य में कमी रहेगी। संयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग सेआय बढ़ सकती है।

मकर-धन का आवक बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। बिल्‍कुल शब्‍द साधक की तरह वाणी का प्रयोग करेंगे। सारी स्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। पीली वस्‍तु का दान करें। वाणी में मधुरता रहेगी, पर धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ-शुभता के प्रतीक माने जाएंगे आप। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। अद्भुत समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार हर लिहाज से बढ़िया समय है। पीली वस्‍तु का दान करें। मूड में तेजी से उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में परिवार का साथ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मीन-यद्यपि की शुभ कार्यों में खर्च होगा। फिर भी मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कनेक्‍शन बना रहेगा। संतान दूर है लेकिन शुभता महसूस करेंगे। अद्भुत समय है। भगवान शिव की अराधना करते रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE