February 01, 2022

Join With Us


कपल्स के लिए बेहद खास होता है वेलेंटाइन वीक : हर दिन का होता है विशेष महत्व




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | वैलेंटाइन वीक पर कई बार सवाल उठे हैं और हर बार इसे लेकर यही बात कही जाती है कि प्यार को किसी दिन या हफ्ते की जरूरत नहीं होती क्योंकि उसे कभी भी जाहिर किया जा सकता है अब ऐसे में सवाल ये है कि अगर शादी की रस्में 5 दिनों तक चल सकती हैं, माता की पूजा नौं दिनों तक हो सकती हैं यहां तक की क्रिकेट का खेल भी पांच दिन तक खेला जा सकता है, तो फिर प्यार के मामले में कंजूसी क्यों की जाए। अब ऐसे में अपने प्यार को इजहार करने के लिए तैयार हो जाएं। वैलेंटाइन वीक में कब कौन सा दिन है इसे लेकर हमेशा कन्फ्यूजन होती है। ऐसे में कन्फ्यूजन को दूर करने और अपने पार्टनर को खुश करने के लिए जानें किस दिन कौन सा खास दिन है।

वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक

1) रोज डे (Rose day)

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत सात फरवरी से होती है और पहला दिन का स्टार्ट रोज डे से होता है। गुलाब की खुशबू और महक के साथ इस प्यारे से दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इन दिन लवर्स तो एक दूसरे को लाल गुलाब देते ही हैं, बल्कि दोस्त भी एक दूसरे को सफेद रंग का गुलाब देते हैं।

2) प्रपोज डे (Propose Day)

वैलंटाइन वीक में दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन कई लोग अपने लवर को पहली बार प्रपोज करते हैं। वहीं जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं वह लोग भी खास तरह से अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं और अपने रिश्ते को औप भी ज्यादा मजबूत करते हैं।

3) चॉकलेट डे (Chocolate Day)

रिश्ते में मिठास घोलने के लिए इस दिन को सेलिब्रेट करें। इस दिन कपल और फ्रेंड्स भी एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं और रिश्ते में मिठास घोलने की कोशिश करते हैं।

4) टेडी डे (Teddy Day)

वैलेंटाइन वीक का ये दिन इस बात का एहसास कराता है कि हर किसी के दिल में एक बच्चा होता है। इस दिन ज्यादातर लड़के-लड़कियों को गिफ्ट में टेडी बियर देते हैं। क्योंकि लड़कियों को इस तरह के स्टफ्ड टॉय ज्यादा पसंद होते हैं।

5) प्रॉमिस डे (Promise day)

रिश्ते की शुरुआत में कसमें वादे हर कोई करता है। इस दिन भी कपल एक दूसरे से कुछ खास वादा करते हैं। जो पहले से रिश्ते में हैं वह अपने रिश्ते को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए वादा करते हैं।

6) हग डे (Hug Day)

इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गले लगाकर प्यार जताते हैं। हालांकि गले लगाने से जुड़े कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। अगर आपका पार्टनर नाराज है तो भी आप गले लगाकर सभी चीजों को खत्म कर सकते हैं और एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

7) किस डे (Kiss Day)

प्यार जताने और इन्हें शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। प्यार भरी किस काफी कुछ कह सकती है। इस वीक का ये आखिरी दिन होता है। और इसी के बाद वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया जाता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE