January 30, 2022

Join With Us


अंडरवियर रात में पहनकर सोना चाहिए या नहीं : जानें फायदे और नुकसान




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | कुछ महिलाएं रात में सोते समय भी तंग कपड़े पहनकर सोती हैं, खासकर टाइट ब्रा, अंडरवियर। हालांकि, ऐसा करना सेहत के लिए हेल्दी नहीं माना गया है। रात में भी सोते समय आपको ढीले-ढाले कपड़े ही पहनकर सोना चाहिए।

कुछ विशेषज्ञों का तो यह भी कहना है कि रात में कपड़े पहनकर सोना ही नहीं चाहिए। रात में कपड़े उतारकर सोने से भी कई फायदे होते हैं। जाने, रात में सोते समय अंडरवियर पहनकर सोने से क्या नुकसान और फायदे हो सकते हैं

क्या महिलाओं को रात में अंडरवियर पहनकर सोना चाहिए?

रात में अंडरगार्मेंट्स पहनकर सोने के सभी के अलग-अलग तर्क हो सकते हैं। किसी को पैंटी, ब्रा पहनकर सोने में कंफर्टेबल महसूस होता है, तो कोई सबकुछ उतार कर सोने में आनंद महसूस करता है। हालांकि, जब आप टाइट कपड़े या अंडरवियर पहनकर सोती हैं, तो त्वचा खुलकर सांस नहीं ले पाती है। यदि आप चाहती हैं कि आपके प्राइवेट पार्ट्स को भी आराम मिले, तो बेहतर है कि आप पैंटी ना पहनें। दरअसल, सारा दिन आप ब्रा, पैंटी पहनी रहती हैं। कई बार टॉयलेट जाती हैं। इससे वेजाइना के आसपास गीलापन, बदबू, यूरीन, व्हाइट डिस्चार्ज आपके अंडरवियर पर भी लगता रहता है, जिससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इससे महिलाओं में वेजाइनल इंफेक्शन, खुजली, सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

रात में अंडरवियर ना पहनकर सोने के फायदे

  1. अंडरवियर या किसी भी कपड़े के बिना सोना ज्यादा हेल्दी माना गया है, लेकिन इसमें हर कोई सहज महसूस नहीं करता है। बेहतर है कि आप ढीला-ढाला टीशर्ट, पजामा या, नाइटी पहनकर सोएं। इससे प्राइवेट पार्ट्स में ब्लड सर्कुलेशन सही से होगा। सभी अंग खुलकर सांस ले पाते हैं। वेजाइना की स्किन को थोड़ा लूज भी छोड़ना चाहिए, क्योंकि यह सारा दिन पैंटी के अंदर बंद रहती है।
  2. रात में वेजाइना के पीएच लेवल को सही रखना जरूरी है। इससे इंफेक्शन कम होती है। ऐसे में बेहतर यही है कि पुरुष और महिलाओं दोनों को ही बिना अंडरवियर के सोना चाहिए। वेजाइना हमेशा भीगा रहता है। इससे फंगस होने की संभावना रहती है। प्राइवेट पार्ट्स को ड्राई रखें, ताकि फंगस या बैक्टीरिया ना पनपने पाए।
  3. रात को बिना अंडरगार्मेंट्स पहनकर सोने से बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है। सारा दिन प्राइवेट पार्ट्स से तरल पदार्थ डिस्चार्ज होता रहता है, जो पैंटी पर लगता रहता है। रात में इसे पहनकर सोने से खुजली, जलन हो सकती है। बेहतर है कि पजामा, शॉर्ट्स पहन लें, ताकि पेनिस और वेजाइना के पार्ट में नमी नहीं रहेगी। इससे आप बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं।
  4. पुरुषों यदि बिना अंडरवियर के सोते हैं, तो उनमें स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी बढ़ने के साथ ही बेहतर होती है। इससे अंडकोष को भी आराम पहुंचता है। सारा दिन अंडरवियर पहने रहने से अंडकोष से गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है, जो स्पर्म काउंट पर नकारात्मक असर डालता है। तो बेहतर है कि सभी पुरुष बिना अंडरवियर ही सोएं, ताकि स्पर्म काउंट में इजाफा हो सके।

क्या पुरुषों को अंडरवियर पहनकर सोना चाहिए?

कुछ पुरुष बेहद टाइट अंडरवियर पहनते हैं। ऐसा करने से आपके पेनिस पर असर पड़ सकता है। टाइट अंडरवियर पहनने से सारा दिन अंडकोष, लिंग दबे रहते हैं। ये खुलकर सांस भी नहीं ले पाते हैं। टेस्टिकल पर दबाव पड़ना ठीक नहीं। उन लोगों को जरूर इस बात का ध्यान रखना चाहिए, जिन्हें लो स्पर्म काउटं बनने की समस्या है। एक शोध के अनुसार, टाइट अंडरवियर पहनने से स्पर्म काउंट और टेस्टोस्टेरोन में कमी आती है। इससे इंफर्टिलिटी की संभावना बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप रात में अंडरवियर की बजाया ढाले बॉक्सर, शॉर्ट्स, पजामा पहनकर सोएंध्यान देने योग्य बातें

हमेशा कॉटन के ही अंडरगार्मेंट्स पहनें। इससे पसीना अधिक नहीं आता।

अंडरगार्मेंट्स को अच्छी तरह से साफ करें।

एक दिन जो अंडरगार्मेंट्स आपने पहना है, उसे दूसरे दिन भी ना पहनें।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE