January 27, 2022

Join With Us


मोबाइल डाटा जल्दी खत्म होने से हैं परेशान? : इन टिप्स को अपनाकर समस्या से पाएं छुटकारा




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आज के समय में स्मार्टफोन्स हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। वहीं कोरोना के चलते बच्चों से लेकर बड़े सभी को मोबाइल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में किसी भी काम के लिए फोन में इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इंटरनेट के बिना स्मार्टफोन्स की उपयोगिता बेहद कम हो जाती है।

जहां बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस का सहारा स्मार्टफोन्स है, तो वहीं ऑफिस के काम के लिए भी आपको इंटरनेट की आवश्यकता होती है। लेकिन इस बीच लोगों को एक कॉमन समस्या का सामना करना पड़ता है, जो है मोबाइल डाटा का बहुत जल्दी खत्म होना।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपके लिए ये टिप्स बेहद काम के साबित होने वाले हैं। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ कमाल के टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप ज्यादा समय के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डाटा सेव करने के लिए आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है, कि आप उस एप का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें जो ज्यादा डाटा खर्च करते हैं। वहीं ज्यादा विज्ञापन दिखाने वाले एप से भी दूरी बनाएं। ये एप आपका बहुत डाटा निचोड़ लेते हैं।

इसके साथ ही कई बार ऐसा होता है कि हम मोबाइल चलाने में इतना मगन हो जाते हैं कि हमें डाटा का ध्यान ही नहीं रहता और डाटा खत्म होने के चलते आपका जरूरी काम नहीं हो पाता। इससे बचने के लिए आप अपने फोन में डेली लिमिट सेट कर सकते हैं। डेली लिमिट की सीमा आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इतना डाटा खत्म होते ही आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा और इंटरनेट भी बंद हो जाएगा।

वहीं एप के ऑटो अपडेट फीचर के चलते भी आपका काफी डाटा खपत हो जाता है। इसे बंद करने के लिए आपको सेटिंग में जाकर चेंज Auto Update Apps Over WiFi Only को सेलेक्ट करना होगा।

इसके अलावा आपके लिए एक और ऑप्शन है। आप डाटा सेवर मोड ऑप्शन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE