April 08, 2021

Join With Us


आपको भी घर में पेड़ पौधे लगाना पसंद है : जानिए घर में कौन सा पेड़ लगाना शुभ और कौन-सा होता है अशुभ




मुंबई से हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी

मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | लोग अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई प्रकार के पेड़-पौधे लगाते है। कहते हैं घर में पेड़-पौधे लगाने से हरियाली आती है और घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता हैं, लेकिन कई बार आपके लगाए गए पेड़-पौधे अच्छे परिणाम नहीं देते।कई बार उनमें भी वास्तुदोष उत्पन्न हो जाता है। हम आपको यहां आपको बता रहे हैं कि घर में कौन सा पेड़-पौधा लगाना और कौन-सा नहीं लगाना चाहिए? घर में रसोई किस मुख होनी चाहिए से लेकर घर का मुख्य द्वार किधर होना चाहिए। वास्तु में सबका उपाय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर का वास्तु आपके आसपास की चीजों पर भी निर्भर करता है | जैसे कि आपके घर के आसापास कौन से पेड़ हैं? जानिए वे कौन से पेड़ हैं जिनका घर के पास होना अशुभ माना जाता है।


आइए जानते हैं वृहतसंहिता के अनुसार घर में कौन सा पेड़ नही लगायें जो अशुभ फल देगा-
1- बरगद,पीपल, गूलर का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। ये वृक्ष यदि घर में हो तो, अशुभ फल देने लगते है।
2- सामान्यत: लोग घर में नीम का पेड़ लगाना पसंद नहीं करते, लेकिन घर में इस पेड़ का लगा होना बहुत शुभ होता है। सकारात्मक उर्जा और शुद्ध वायु के साथ यह पेड़ कई प्रकार से कल्याणकारी होता है
3- हिन्दू धर्म में तुलसी के इस पौधे का बहुत महत्व होता है। तुलसी के पौधे को एक प्रकार से लक्ष्मी का रूप माना गया है। यदि आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्मक नकारत्मक उर्जा है, तो यह पौधा उसे नष्ट करने में सहायक होता है। हां, ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपको फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
4- आंवला: घर में आंवले का पेड़ लगा हो और वह भी उत्तर दिशा और पूरब दिशा में तो यह अत्यंत लाभदायक है। यह आपके कष्टों का निवारण करता है।

  1. केला: केले का पौधा धार्मिक कारणों से भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है और अक्सर पूजा-पाठ के समय केले के पत्ते का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर में केले का पेड़ ईशान कोण में हो तो बेहतर है। कहते हैं इस पेड़ की छांव तले यदि आप बैठकर पढ़ाई करते हैं तो वह जल्दी जल्दी याद भी होता चला जाता है।
    6- बांस: बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है। यह समृद्धि और आपकी सफलता को ऊर ले जाने की क्षमता रखता है।
    7- सामान्यता: घरों में आम के पेड़ लगे होते हैं और लोग बड़े शौक से अलग-अलग तरह के आम का पेड़ लगाते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका घर के आसपास लगा होना आपको किस तरह की हानि पहुंचा सकता है?
    वैसे तो घर के पास आम का पेड़ होना आपके बच्चों पर बुरा असर डालता है। ऐसे पेड़ शौक से तो कभी न लगाएं और यदि पहले से मौजूद हो तो आप यह कर सकते हैं कि इस पेड़ के पास ऐसे पेड़ लगाएं जो शुभ माने जाते हैं। जैसे- नारियल, नीम, अशोक आदि का पेड़ आप लगा सकते हैं।
    8- जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान- सम्मान में खूब वृद्धि होती है।
    9- घर के समीप कांटेदार वृक्ष शत्रुभय उत्पन्न करते हैं एंव दूध वाले पेड़ धन का नाश करते है।
    10- घर के ईशान और पूर्व दिशा में अधिक ऊंचे पेड़ नहीं होने चाहिए।
    11- और ध्यान रखें कि आंगन और घर के आसपास भी ऐसे पेड़ ना हों।
    12- घर के आसपास आधा सूखा या आधा जला हुआ पेड़ भी अशुभ माना जाता है। वास्तु में कहा गया है कि इससे घर में नकारात्मकता और बुरी हवाएं प्रवेश करती हैं।
    13- कुछ विशेष प्रकार के पेड़-पौधे भी आपके घर के पास नहीं होने चाहिए। जैसे- रेशम, ताड़, और कपास, का पेड़ पास होने से घर में कलह की स्थिति पैदा होती है।
    14- घर के आगे इमली या मेहंदी का पेड़ है तो उसे हटवा दिजिए। वास्तु के अनुसार इनमें बुरी आत्माएं वास करती हैं। यदि आप इन पेड़ों को कटवा नहीं सकते तो इनके दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं। इन पेड़ों के पास तुलसी,अशोक, हल्दी, नीम, चंदन या नागकेसर के पौधे लगा दीजिये इनके बुरे प्रभाव से बच जायेंगे। हस्तरेखा तज्ञ विनोदजी




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE