January 19, 2022

Join With Us


धूमधाम से हुआ अनूठा विवाह : मम्मी-पापा की शादी में बेटियों ने किया जमकर डांस




न्यूज़ डेस्क | शादियां तो आपने खूब देखीं और सुनी होंगी लेकिन क्या कभी सुना है कि मम्मी-पापा की शादी में बेटियों ने जमकर डांस किया हो..दामाद और नाती बाराती बने हों। जी हां ऐसी ही एक अनूठी शादी हुई खरगोन में।

इस अनूठी शादी की चर्चा इलाके में जोरों पर हैं और ये शादी संपन्न हुई खरगोन से करीब 85 किलोमीटर बलकवाड़ा में। धूमधाम से हुई इस अनूठी शादी में 58 साल के दंपत्ति ने पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए और सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।

58 साल के दंपत्ति अनिल तारे व पत्नी सुरक्षा तारे सरकारी शिक्षक हैं। उनकी शादी की 35वीं सालगिरह थी तो बेटियों व बच्चों ने मम्मी-पापा की 35वीं साल गिरह को अच्छे से मनाने का फैसला किया। शादी के 35 साल बाद एक बार फिर दोनों का दोबारा ब्याह रचाया गया।

अनूठी शादी का आयोजन बलकवाड़ा में नर्मदा किनारे बने वृद्धाश्रम में किया गया जिसमें वृद्धाश्रम के बुजुर्ग भी शामिल हुए और अनूठी शादी के साक्षी बने। पति अनिल तारे व पत्नी सुरक्षा तारे ने पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए और सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। शादी की पूरी रस्में हुईं और तारे दंपत्ति की दोनों बेटियां-दामाद व नाती अन्य रिश्तेदारों के साथ ढोल और डीजे पर जमकर नाचे।

शादी की पूरी रस्में होने के बाद वृद्धाश्रम में ही प्रीति भोज का आयोजन हुआ जिसमें वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्ग शामिल हुए। दूल्हा बने शिक्षक अनिल तारे ने बताया कि उन्होंने समाज जागरण का निर्णय लिया है। उनकी कोशिश रहती है कि अपनों के ठुकराए बुजुर्गों को खुशी के पल दें। उन्होंने समाज के दूसरे लोगों से भी वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटने की अपील की।

वहीं दुल्हन सुरक्षा तारे ने कहा कि जिस तरह से हमने व हमारे बच्चों ने बुजुर्गों के साथ खुशियां मनाई हैं वैसे ही सभी लोगों को मनानी चाहिए। आयोजन के लिए वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी तारे परिवार का दिल से धन्यवाद दिया।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE