January 18, 2022

Join With Us


कोविड के दौरान होने वाली खांसी से कैसे पाएं राहत : कौन से तरीके हो सकते हैं कारगर?




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | ओमिक्रॉन वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों ने दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक महीने की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना के इस वैरिएंट के कारण संक्रमण के आंकड़ों में तेजी से उछाल देखने को मिला है। भारत में भी कोरोना के इस वैरिेएंट ने तेजी से संक्रमण फैलाया है, पिछले चार दिनों की बात करें तो रोजाना संक्रमण के मामले ढाई लाख से अधिक के आ रहे हैं।

देखते ही देखते कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या भी 8 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। अध्ययनों से पता चलता है कि इस वैरिएंट से संक्रमितों में भी कमोबेश उसी तरह के लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जैसा कि डेल्टा और अन्य वैरिएंट्स में देखने को मिल रहे थे। हालांकि कुछ रोगियों में ओमिक्रॉन के कारण गले में खरोंच और रात में अधिक पसीना आने जैसी समस्या भी देखने को मिली है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के ज्यादातर संक्रमितों को बुखार के साथ गले में खराश, खांसी, छींक आने और बदन दर्द की समस्या हो रही है। खांसी की समस्या कोरोना के लगभग सभी वैरिएंट्स से संक्रमितों में काफी सामान्य देखी जा रही है। ओमिक्रॉन संक्रमितों को भी इस तरह की दिक्कत हो रही है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि कोरोना संक्रमण के दौरान होने वाली खांसी की समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?

कोविड-19 सांस से संबंधित की बीमारी है। कोरोना वायरस के तमाम वैरिएंट्स श्वसन तंत्र को लक्षित करके शरीर में बीमारी बढ़ाते हैं। डेल्टा हो या ओमिक्रॉन, यह ऊपरी श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है जिससे गले में खराश और खांसी जैसे लक्षण होते हैं। कोरोना के रोगियों में खांसी की समस्या होना सबसे आम मानी जाती है। लैंसेट के अध्ययन के अनुसार, 60-70 रोगसूचक कोरोनावायरस रोगियों को प्रारंभिक लक्षण के रूप में सूखी खांसी का अनुभव होता है।

डॉ सौरभ बताते हैं, खांसी की समस्या रोगियों के लिए काफी असहजता का कारण बनती है। खांसी शरीर का ऐसा तंत्र है जो सांस लेने के मार्ग को साफ करने में मदद करती है। कोरोना के अलावा फ्लू जैसे संक्रमण के कारण भी लोगों को खांसी आने की समस्या हो सकती है। गरारे करने, डॉक्टरों द्वारा बताई गई एंटी-एलर्जिक दवाओं आदि के माध्यम से खांसी से छुटकारा पाया जा सकता है। खांसी की समस्या से राहत पाने के लिए गर्म पानी पीना भी लाभदायक माना जाता है।

डॉ सौरभ कहते हैं, कोविड-19 एक वायरल बीमारी है और यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वायरल संक्रमण पर एंटीबायोटिक दवाओं का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। एंटीबायोटिक्स केवल द्वितीयक जीवाणु संक्रमण के उपचार में प्रभावी होते हैं। कोविड-19 वाले रोगियों को किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं करना चाहिए। जहां तक खांसी को ठीक करने की बात है तो घरेलू उपायों या डॉक्टर की सलाह पर कफ सीरप लेकर इसे ठीक किया जा सकता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE