January 16, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 16 जनवरी : इन 5 राशियों के जीवन में होगी हलचल, देखें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में वक्री हैं। बुध, शनि और सूर्य मकर राशि में हैं। बुध वक्री हैं और गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अच्‍छी नहीं है। अपना बचाव करना आवश्‍यक है।

राशिफल-

मेष-आर्थिक और व्‍यवसायिक उत्‍थान का समय है। शारीरिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। उनकी सेहत का ध्‍यान रखना पड़ेगा आपको। कुल मिलाकर मध्‍यम समय है। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्‍तु पास रखें। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परंतु रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम भी अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी नहीं है। शुक्र वक्री चल रहे हैं। प्रेम और संतान की भी स्थिति इन दिनों अच्‍छी नहीं है। बुध भी वक्री चल रहे हैं। कुल मिलाकर आर्थिक मामले ठीक रहेंगे। वाणी काबू में रखें अन्‍यथा नुकसान संभव है। अभी निवेश न करें। व्‍यवसायिक मामले आपके सुलझते रहेंगे। हरी वस्‍तु का पास रखें। मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सार्थक ऊर्जा का संचार होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कर्क-शारीरिक स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। ऊर्जा में कमी महसूस कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान का साथ है। व्‍यापार आपका पूरा-पूरा साथ दे रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्चों में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। पीली वस्‍तु पास रखें। मानसिक शांति रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार की समस्याओं पर ध्यान दें। आय में कमी व खर्चों में अधिकता रहेगी।

कन्‍या-रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। व्‍यापारिक उत्‍थान हो रहा है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी बनी हुई है। हरी वस्‍तु पास रखें। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। संयत रहें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

तुला-जोखिम से उबर चुके हैं। परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान पूरा-पूरा साथ देगी। गणेश जी की अराधना करते रहें। बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ क्रोध से बचें। मन में नकारात्मकता हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। थोड़ा ध्‍यान देकर आगे बढ़ें। प्रेम, संतान और व्‍यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु का दान करें। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। मन परेशान रहेगा। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे, परंतु परिश्रम भी अधिक रहेगा।

धनु-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक-ठाक है। प्रेम और संतान में दूरी है। व्‍यापार ठीक है। बहुत जल्‍दी सामंजस्‍य बैठ जाएगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें। मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु बातचीत में संयत रहें। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सा पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। समय थोड़ा डिस्‍टर्बिंग रहेगा। व्‍यापार और संतान का पूरा-पूरा साथ नहीं मिल रहा है। मां काली की शरण में बने रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से पैतृक कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं दिख रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुल मिलाकर आप सही चलते रहेंगे। हरी वस्‍तु पास रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह का संकेत है। रक्‍तचाप अनियमित या अनियंत्रित हो सकता है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव के कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE