मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | जीवन में अमीर बनना हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है | आइए आज अमीर बनने के तरीके के बारे में बात करते हैं । कौन-कौन से ऐसे तरीके उपाय और टोटके है , जिसे अपना करके आप अमीर बन सकते हो । इन उपायों को , टोटको को करने से आपके पास कभी भी पैसों की कमी नहीं रहेगी । आपके पास हमेशा पैसों की बरकत बनी रहेगी । माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और धन से संबंधित कार्य कभी भी रुकेंगे नहीं । नीचे हम आपको अमीर बनने के कुछ तरीके बता रहे हैं जीसे अपना करके आप अमीर बन सकते हो ।
चलिए आज अमीर बनने के कुछ टोटके के बारे में बात करते हैं । सदियों से चलते आ रही है दादी नानी के टोटके के बारे में जानते हैं। यह टोटके जब आप करोगे तो आपके पास पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी । आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी ।
पहला टोटका : सबसे पहले आपको बिना दाग वाला स्वच्छ नींबू लेना है और चार फूल वाले लौंग को लेना है। अब इस नींबू में चारों लौंग को गाड़ देना है । अब आप को 21 बार ‘ओम श्री हनुमंते नमः’ मंत्र का जाप करना है । इतना करने के बाद में लौंग लगे नींबू को अपने साथ में हमेशा रखना है । ऐसा करने से आपके सारे काम बनते जाएंगे । पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी और आप अमीर बनते जाएंगे ।
दूसरा टोटका : जिनको पैसों की बहुत ज्यादा तंगी रहती है और जिन्हें पैसों की बहुत ज्यादा ही जरूरत है , उन लोगों को अमीर बनने का यह दूसरा टोटका अपनाना चाहिए । आपको एक दीपक लेना है और इस दीपक के अंदर सात से आठ लोग डाल देना है अब आपको इस दीपक को अपने घर के किसी भी कोने में रख कर के जला देना है । आपको इस बात का ध्यान रखना है कि इस टोटके को शनिवार को ही करना है और लगातार सात शनिवार करना है ।
यदि आप अपने घर में धन की वर्षा करवाना चाहते हो और आप अमीर बनना चाहते हो और आप चाहते हो कि आपकि धन से संबंधित जुड़ी सभी मनोकामनाएं पूरी हो तब आप यह टोटके अपनाएं ।
तीसरा टोटका : इस टोटके के अनुसार आपको कच्ची घानी का तेल लेना है और लौंग लेना है । अब आपको दीपक में कच्ची घानी का तेल और लौंग डालकर के हनुमान जी की आरती करनी है । ऐसा करने से आपके सारे कष्ट खत्म हो जाएंगे । इसके साथ ही आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी । साथ ही हनुमान जी की कृपा भी बनेगी ।
चौथा टोटका : यदि आप भी अमीर होने का सपना साकार करना चाहते हो तो आपको इस टोटके को जरूर करना चाहिए । आप जब भी पूजा करते हो तो पूजा करने के बाद आरती के समय में दीपक में दो लौंग डालकर के आरती करें या फिर कपूर को जलाते समय फूल वाली लौंग और कपूर साथ में जलाएं और फिर आरती करें ।आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है ।
अमीर बनने का पांचवा टोटका : आपको फूल वाली लौंग और कपूर लेना है अब आपको इन दोनों को जला कर के राख को इकट्ठा कर लेना है । अब आप को इस राख को तीन-चार दिन में थोड़ा थोड़ा करके खा ले । ऐसा करने से आपको धन का लाभ होगा अचानक धन की प्राप्ति होगी धन से संबंधित सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी ।
यदि आप हमेशा अपने घर में पैसों की बरकत रखना चाहते हैं तो आपको एक छोटा सा उपाय करना है जिससे आपके घर में बरकत हमेशा बनी रहेगी । घर में हमेशा बरकत बनी रहने के लिए आपको शुक्रवार को गाय के घी में दीपक जलाकर के अपने घर के ईशान कोण में रखना है । दीपक जलाते समय रूई की बाती की जगह पर मोली की बाती बनाकर के दीपक जलाना है ।
इस उपाय से महालक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी और धन से संबंधित कोई भी परेशानी नहीं होगी ।