January 13, 2022

Join With Us


ऑनलाइन गेम से आपके बच्चों पर संकट : मनोचिकित्सक ने बताया कंट्रोल करने का तरीका




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | ऑनलाइन गेम खेलने की लत के चलते एक और 5वीं के छात्र ने फांसी लगा ली। इस गेम की लत ने उसे इस हद तक उग्र बना दिया, इसका उदाहरण भोपाल में देखने को मिला।

यहां शंकराचार्य नगर में 5वीं कक्षा के एक छात्र ने दोपहर में घर की छत पर लगी रॉड में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। छात्र फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था।11 साल का सूर्यांश ओझा को कमरे में फंदे पर लटका देखा, तो हड़कंप मच गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑनलाइन गेम की लत में बच्चों की आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रदेश में जो मामले आए हैं, उनकी लिस्ट लंबी है।

प्रदेश के जाने-माने मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी कहते हैं कि इसके लिए पूरी तरह से माता-पिता जिम्मेदार हैं। माता-पिता ही पहली कड़ी हैं, जो बच्चों में संस्कार देते हैं। माता पिता को चाहिए कि तनाव प्रबंधन भी कर बच्चों को इससे बचाएं। प्रदेश में करीब 36 से अधिक आत्महत्या के मामले आ चुके हैं।

डा. त्रिवेदी कहते हैं कि गेम की लत वाले ऐसे बच्चे अटेंशन डिफिसिट हाइपर काइनेटिक डिसआर्डर से पीड़ित हो जाते हैं।इनमेंएकाग्रता की कमी होती है, जिससे जल्दी-जल्दी बदलने वाली चीजों के प्रति उनकी रुचि ज्यादा होने लगती है। डिप्रेशन, एन्जायटी भी काफी सामान्य तौर पर देखी जाती है। बच्चों को तनाव प्रबंधन की सीख देना हमारी प्राथमिकता से बाहर होता जा रहा है, इसलिए बच्चे इस रास्ते को चुन लेते हैं। व्यापक स्तर पर जागरूकता लाने की आवश्यकता है।

ऐसे पहचानें गेम्स की लत

बच्चा सबसे दूर रहने लगे
बगैर गेम्स के खाना नहीं खाए
छोटी-सी बात पर करे गुस्सा
लैपटॉप, टीवी पर भी ज्यादा ध्यान
उदास रहने लगे
देर रात तक जागने लगे।

ऐसे करें मोबाइल से दूर

घर के छोटे-मोटे कामों में व्यस्त करें
म्यूजिक-डांस जैसी एक्टिविटी करें।
वॉक-एक्सरसाइज जैसी एक्टिविटी करें।
उनके दोस्तों से वीडियो कॉल करवाएं।
कहानी के ज़रिए फायदे-नुकसान बताएं।

माता-पिता क्या करें

बच्चों की बातें सुनें
उन्हें पूरा समय दें
उन्हें अच्छे से समझाएं
मोबाइल के प्रति प्रमोट न करें
पढ़ाई के प्रति प्रमोट करें
मनोरंजन के लिए न दें

गेम की लत से नुकसान

हिंसक घटनाएं
गुस्सा, चिढ़चिढ़ापन
घर वालों से बुरा बर्ताव
खुद को नुकसान पहुंचाना
आत्मघाती कदम उठाते हैं

राज्य सरकार बनाएगी एक्ट

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी गुरुवार को बयान जारी कर कहा है कि फायर फ्री जैसे बच्चों के लिए खतरनाक ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने के सरकार जल्द ही ऑनलाइनगेम्स एक्ट लाने जा रही है। नए कानून का ड्राफ्ट लगभग तैयार है और जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE