January 11, 2022

Join With Us


मकर संक्रांति की तारीख पर इस साल भी फंसा पेंच : जानें 14 जनवरी को मनेगी या 15?




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | मकर संक्रांति की तारीख को लेकर इस बार भी पेंच फंस गया है| पंचांगों में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का अलग-अलग समय होने के कारण ऐसा हो रहा है| ज्‍यादातर पंचांगों के अनुसार 14 जनवरी की रात 8:58 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे| कुछ जगहों पर 14 जनवरी को तो कहीं 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी| हालांकि ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि चूंकि मकर राशि के सूर्य का उदय 15 जनवरी की सुबह होगा, साथ ही पुण्‍य काल भी इसी दिन दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा| लिहाजा 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाना उचित रहेगा|

शैव संप्रदाय के लोग 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे, वहीं वैष्‍णव समुदाय के लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे| सूर्य का उत्‍तरायण भी 15 जनवरी, शनिवार को ही हो रहा है| इसके अलावा इस दिन बुधादित्‍य योग और शनि प्रदोष भी है| यह योग तब बनता है जब सूर्य और बुध ग्रह एक ही राशि में रहें. 15 जनवरी 2022 को सूर्य और बुध मकर राशि में रहेंगे|

इस बार मकर संक्रांति का वाहन बाघ और उप वाहन अश्व है. ऐसी मकर संक्रांति किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत लाभदायक साबित होती है| हालांकि यह मौसम में उतार-चढ़ाव का कारण बनेगी और संक्रामक रोगों को बढ़ाएगी. व्‍यापार जगत को भी नुकसान होने की संभावना है| इससे खाने-पीने की चीजों और अन्‍य जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं|

वहीं मकर संक्रांति पर शुभ फल पाने के लिए इस दिन तांबे के लोटे में जल, रोली, अक्षत, लाल फूल और तिल लेकर सूर्य को अर्घ्‍य दें| साथ ही ऊं घृणि सूर्याय नम: श्री सूर्य नारायणाय अर्घ्यं समर्पयामि, मंत्र पढ़ें| इस दिन तिल-गुड़ का दान करें और स्‍वयं भी इनका सेवन करें|




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE