January 09, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 09 दिसंबर : इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। वक्री शुक्र सूर्य के साथ धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में हैं। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में चल रहा है।

राशिफल-
मेष-खर्च का दबाव बना रहेगा। कुछ मानसिक परेशानी रहेगी। अज्ञात और काल्‍पनिक भय आपको परेशान करेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है लेकिन मन अच्‍छा नहीं है। सूर्यदेव को जल देते रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्र म बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

वृषभ-व्‍यवसायिक विस्‍तार का समय है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। प्रेम और संतान का साथ होगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य का साथ नहीं दिख रहा है। इस पर ध्‍यान दें। मां काली की अराधना करते रहें। मन में निराशा और असंतोष रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य पहले से सुधार की ओर है लेकिन नसों, त्‍वचा से सम्‍बन्धित थोड़ी समस्‍या हो सकती है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। पंचमेश वक्री चल रहे हैं। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजें आपकी बड़ी अच्‍छी दिख रही हैं। कोई समस्‍या वाली बात नहीं है। पीली वस्‍तु का दान करें। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। मानसिक तनाव से बचें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

कर्क-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक यात्रा बन सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम और व्‍यापार का भी साथ है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है।

सिंह-स्थिति थोड़ी मध्‍यम बनी हुई है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति निरंतर सुधर रही है। पीली वस्‍तु पास रखें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अधिकारियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। मन बड़ा प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु परिवार पर भी ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम भी अधिक रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें। संयत रहें। व्यर्थ क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। श्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक-बस भावुकता पर काबू रखें। महत्‍वपूर्ण निर्णय फिलहाल टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार आपका सही चल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद- विवाद से बचने की कोशिश करें। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ेंगे।

धनु-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी यदि प्‍लान कर रहे हैं तो यह सही समय है। कर लें हो जाएगा। बस कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, उससे बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

मकर-निरंतर सुधार की ओर जा रहे हैं। भाग्‍य साथ दे रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा-पूरा साथ है। बस थोड़ा प्रयास करें। प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम बाकी सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु आलस्य से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। भाई-बहनों से कारोबार में आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कुंभ-स्थिति अच्‍छी है लेकिन मन अप्रसन्‍न रहेगा। संतान, प्रेम से थोड़ी दूरी का अनुभव करेंगे। ऊर्जा का स्‍तर गिरा रहेगा। कोई परेशानी नहीं है लेकिन ऐसा आप अनुभव करेंगे। व्‍यापार ठीक चल रहा है। गणेश जी की अराधना करें। वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च पर ध्यान दें।

मीन-बिल्‍कुल सितारों की तरह चमक रहे हैं। छाए हुए हैं आप इस समय। स्‍वास्‍थ्‍य का साथ है। प्रेम का साथ है, व्‍यापार का साथ है, संतान का साथ है। सब अद्भुत चल रहा है और ये चलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें। मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE