January 08, 2022

Join With Us


त्वचा को निखारने के लिए इन नुस्खों का करे इस्तेमाल : जानिए कुछ आसान तरीके




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | अगर आने वाले कुछ दिनों में आपकी शादी होने वाली है, तो तय है कि उसके लिए आपने तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सिर्फ महंगे मेकअप प्रोडक्ट पर पैसे खर्च करने से ही चेहरे पर दुल्हन वाला निखार नहीं आता, बल्कि त्वचा को भीतर से पोषण देना भी जरूरी है। तभी आप अपनी त्वचा की चमक बढ़ा सकती हैं। मगर इसके लिए एक शर्त है- त्वचा को निखारने के लिए इन नुस्खों का इस्तेमाल आपको शादी से कुछ माह पहले से ही पूरी संजीदगी से करना होगा।

चेहरे की सफाई है जरूरी

अपने चेहरे की देखरेख के रूटीन में रोजाना अपनी त्वचा को दिन में दो बार साफ करें। रात में सोने से पहले चेहरे पर जमी मैल को साफ करें। इसके लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। सामान्य तथा शुष्क दोनों प्रकार की त्वचा के लिए क्लींजिंग क्रीम या जेल का प्रयोग कीजिए। वैकल्पिक रूप में आप आधे कप ठंडे पानी में तिल का तेल, सूरजमुखी या जैतून तेल की पांच बूंदें मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिला लीजिए। फिर रुई की मदद से इस मिश्रण से त्वचा को साफ कीजिए। बाकी बचे मिश्रण को फ्रिज में रख दें। यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो क्लींजिंग लोशन या फेश वॉश का प्रयोग कीजिए। तैलीय त्वचा के गहरे छिद्रों को साफ करने की जरूरत होती है। चावल के आटे को दही में मिलाकर हफ्ते में एक या दो बार लगाएं और त्वचा के दोनों ओर हल्के हाथों से रगड़कर पानी से चेहरा धो लें।

नमी की अतिरिक्त खुराक

सर्दियों में तैलीय त्वचा भी शुष्क हो जाती है। जब इस रूखेपन को दूर करने के लिए त्वचा पर क्रीम लगाई जाती है, तो इससे चेहरे पर मुहांसे आ जाते हैं। इस समस्या के निदान के लिए एक चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन को 100 मिलीलीटर गुलाब जल में मिला कर बोतल को फ्रिज में रख दीजिए। इस लोशन को रोजाना त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए उपयोग कीजिए। सभी प्रकार की त्वचा में नमी लाने के लिए शहद और एलोवेरा जेल का प्रयोग किया जा सकता है। इसे लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो डालिए। वहीं, त्वचा की रंगत निखारने के लिए ठंडे गुलाब जल का इस्तेमाल कीजिए।

त्वचा को साफ करने के बाद रुई में ठंडा गुलाब जल लगाएं और उससे चेहरे को पोछें। नियमित तौर पर ऐसा करने से त्वचा की रंगत में निखार आएगा। अगर आपकी त्वचा सामान्य से शुष्क है, तो रात में सोने से पहले चेहरे पर नरिशिंग क्रीम लगाना ना भूलें। त्वचा को साफ करने के बाद क्रीम को पूरे चेहरे पर हल्की-हल्की मालिश करते हुए लगाएं। दो मिनट बाद गीली रुई से चेहरे को पोंछ लें। सामान्य से शुष्क त्वचा के लिए दो चम्मच चोकर में एक चम्मच बादाम पाउडर, शुद्ध दही और गुलाब जल डालकर मिलाएं। इस मास्क को सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से त्वचा का रूखापन दूर होता है।

तैलीय त्वचा वालों के लिए

तैलीय तथा मिश्रित त्वचा के लिए तीन चम्मच जई में दही, शहद और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को होंठों तथा अांखों को छोड़कर बाकी चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। चेहरे पर फेस मास्क लगाने के बाद रुई के दो टुकड़ों को गुलाब जल में भिगो दीजिए और इन्हें आई पैड की तरह प्रयोग कीजिए। इन्हें आंखों पर रख कर लेटकर आराम करें। इससे शरीर को काफी ताजगी तथा आराम मिलता है। गुलाब जल का पूरे शरीर पर काफी आरामदायक प्रभाव पड़ता है, जिससे थकान दूर होती है तथा आंखों में चमक आ जाती है। 20 मिनट बाद आंखों के ऊपर से रुई को हटा दें और पानी से चेहरा धो लें।

आंखों के इर्द-गिर्द की त्वचा काफी पतली तथा संवेदनशील होती है। रोजाना बादाम तेल से आंखों के आसपास की त्वचा की हल्की-हल्की मालिश करने से वहां की त्वचा की रंगत निखारने में मदद मिलती है। सर्दियों में होंठ आसानी से रूखे हो जाते हैं और फट जाते हैं। होंठों को मुलायम रखने के लिए रात में सोने से पहले बादाम तेल या बादाम क्रीम नियमित रूप से लगाएं। इसके अतिरिक्त त्वचा में नमी की कमी न होने दें। घर से निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन का प्रयोग करें। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो क्रीम का इस्तेमाल करें।

तनाव से रहें दूर

शादी से पहले सभी दुल्हनें किसी न किसी प्रकार के तनाव के दौर से गुजरती हैं, जिसका असर साफ तौर पर उनके चेहरे पर पड़ता है। मानसिक तनाव से मुक्ति में आराम मददगार साबित होता है। शारीरिक व्यायाम से मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। शादी से कुछ माह पहले से नियमित रूप से व्यायाम और सैर करें। वास्तव में सुबह की सैर शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होती है। लंबी सांसें लेना तथा ध्यान करना भी तनाव में लाभदायक साबित होता है।

उबटन वाला प्यार-दुलार

पुराने समय में त्वचा की देखभाल के लिए उबटन बनाया जाता था। यह उबटन चोकर, बेसन, दही, मलाई तथा हल्दी का मिश्रण होता है। इसे लगाने पर त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा मुलायम होकर निखर जाती है। दूध, बादाम पाउडर, चावल का आटा और गुलाब की पंखुडियों का मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने से त्वचा साफ और मुलायम हो जाती है तथा इसमें प्राकृतिक आभा आ जाती है। इससे त्वचा मुलायम हो जाती है तथा शरीर स





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE