January 08, 2022

Join With Us


जनवरी में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत : नोट कर लें डेट, पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है और एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित होता है।

पौष पुत्रदा एकादशी- 13 जनवरी, 2022

  • पौष मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

मुहूर्त-

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 12, 2022 को 04:49 पी एम बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त - जनवरी 13, 2022 को 07:32 पी एम बजे
  • 14 जनवरी को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:15 ए एम से 09:21 ए एम
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 10:19 पी एम

षटतिला एकादशी- 28 जनवरी, 2022

  • माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है।

मुहूर्त- 

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 28, 2022 को 02:16 ए एम बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त - जनवरी 28, 2022 को 11:35 पी एम बजे
  • 29 जनवरी को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:11 ए एम से 09:20 ए एम
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 08:37 पी एम

एकादशी पूजा- विधि-

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
  • भगवान की आरती करें। 
  • भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। 
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE