January 06, 2022

Join With Us


13 अप्रैल तक इन राशियों पर रहेगी देवगुरु बृहस्पति की कृपा : जानिए कौन सी है वो राशियाँ




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | देवगुरु बृहस्पति 13 अप्रैल तक कई राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर 2022 से 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। मेष राशि समेत कई राशियों के लिए गुरु ग्रह का कुंभ राशि में संचार करना लाभकारी साबित होगा। जानिए इन राशियों के बारे में |

मेष- 13 अप्रैल 2022 तक मेष राशि वालों के 11 वें भाव में देवगुरु बृहस्पति संचार करेंगे। 11वां इनकम का भाव माना जाता है। ऐसे में आपके लिए यह समय शुभ साबित होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भविष्य में धन लाभ के आसार बनेंगे।

मिथुन- आपकी राशि में गुरु का गोचर नौवें भाव में हो रहा है। नौवां भाव भाग्य का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। छात्रों के लिए भी समय उत्तम है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क- अप्रैल 2022 तक का समय कर्क राशि वालों के लिए किसी वरदान समान है। इस दौरान आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में तरक्की व स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। धन से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

तुला- तुला राशि में गुरु ग्रह का गोचर पांचवें यानी बुद्धि भाव में हो रहा है। इस समय आप अपनी बुद्धि के बल पर कई जगहों पर साभ प्राप्त करेंगे। लंबे समय से चली आ रही बाधाएं दूर होंगी। सरकारी विभागों में अटके काम पूरे होंगे। पीली वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE