January 05, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 5 जनवरी : इन राशि वालों के लिए अच्‍छा-बुरा, सुख-दुख, उतार-चढ़ाव बना रहेगा, ये लोग करें काली वस्तु का दान




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और वक्री शुक्र धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-विवादास्‍पद समय है ये। किसी तरह कोर्ट-कचहरी से बचें। कानूनी पचड़ों में न पड़ें। व्‍यवसायिक संघर्ष बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है। प्रेम और संतान पूरा-पूरा साथ निभाएगी। मानसिक परेशानी अभी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ-लग्‍नेश के वक्री होने के कारण स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित रहेगा। प्रेम पूरा-पूरा साथ निभाएगा। संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य और मान सम्‍मान का विशेष ध्‍यान रखें। बाकी सब अनुकूल है। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभव। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-प्रेम घर की ओर आ रहा है। सम्‍बन्‍ध अच्‍छे हो रहे हैं। प्रफुल्लित रहेंगे आप। जीवनसाथी के साथ सानिध्‍य हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य की भी अच्‍छी स्थिति है। संतान पर ध्‍यान दें। कोई परेशानी न हो। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मन अभी परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। पीली वस्‍तु का दान करते रहें। अच्‍छा होगा।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। ऊर्जा का स्‍तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा मनमुटाव न हो इसका ध्‍यान रखें। अपने अधीनस्‍थ कर्मचारियों पर कोई बड़ा दबाव न बनने पाए किसी अन्‍जानी स्थिति के चलते। इसका ध्‍यान रखें। अभी नया व्‍यापार न शुरू करें। बाकी स्थिति आपकी अच्‍छी है। मन प्रसन्न रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह-शत्रु सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेगा। आपका दबदबा बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। पैरों में चोट न लगे या नसों की समस्‍या न हो इसका ध्‍यान रखें। व्‍यापार सही चल रहा है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। पर, अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-मानसिक स्थिति दबाव वाली रहेगी। अवसादग्रस्‍त हो सकते हैं। संतान और प्रेम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। व्‍यापार रुक-रुक कर चलेगा। मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योगबन रहे हैं। उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में चीजें अवसादित रहेंगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापारिक स्थिति सही चलेगी लेकिन निरंतरता नहीं रहेगी। हालांकि सारा काम हो जाएगा। बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक स्थिति बहुत अच्‍छी होगी लेकिन उस स्थिति को आप एन्‍ज्‍वॉय नहीं करेंगे। अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी मन परेशान रहेगा। प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार भी अच्‍छा कहा जाएगा। संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य संभव। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-आर्थिक रिस्‍क न लें। अपनों से जुबानी जंग न शुरू करें। कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि रिश्‍ते खराब हो जाएं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। क्रोध से भी बचें। पारिवारिक समस्याओं पर भी ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-अच्‍छा-बुरा, सुख-दुख, उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापार में धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। मानसिक शांति रहेगी, पर आलस्य भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-मन चिंतित रहेगा। साझेदारी में समस्‍या हो सकती है। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा की आशंका है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ रहेगा। व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। जी की अराधना करते रहें।

मीन-अचानक धन लाभ होने की संभावना है लेकिन धन के स्रोत पर ध्‍यान देना जरूरी है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। संतान और प्रेम से मन थोड़ा मायूस हो सकता है। कुल मिलाकर मध्‍यम समय है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE