January 04, 2022

Join With Us


स्वामी विश्वेसप्रपन्नाचार्य महाराज : भागवत रस वर्षा - 6 से 13 जनवरी तक होगा आयोजन




वृन्दावन। रिंकू शर्मा | परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीगुरु चरण सेवा धाम (शाखा सुग्रीवकिला,अयोध्या) में धनुर्मास व आंग्ल नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन 6 से 13 जनवरी पर्यंत किया जा रहा है।

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि ब्रह्मलीन श्रीरामानुजाचार्य जगद्गुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित इस कथा में श्रीमज्ज्गद्गुरु रामानुजाचार्य श्री सुग्रीव किलाधीश स्वामी विश्वेसप्रपन्नाचार्य महाराज 6 से 13 जनवरी पर्यंत अपरान्ह 3 से सांय 6 बजे तक श्रीमद्भागवत की कथा कहेंगे।

इस आयोजन में देश के अनेक ख्यातिनामा सन्त, महन्त, महामंडलेश्वर व विद्वान आदि भाग लेंगे। महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन अखण्ड हरिनाम संकीर्तन, भजन संध्या, सन्त-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा व भंडारा आदि होगा।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE