January 03, 2022

Join With Us


गूगल क्रोम यूजर्स सावधान : भूलकर भी न करें ये काम




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अगर आप भी गूगल क्रोम पर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को सेव करके रखते हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा करने पर आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के इस डिजिटल युग में व्यक्ति को हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है।

आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। बीते कुछ सालों में दुनिया भर में साइबर ठगी और हैकिंग से जुड़ी घटनाओं में बड़ी तेजी देखने को मिली है। अगर आप भी इंटरनेट का यूज करते हैं, तो आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए। साइबर अपराधियों की नजर हमेशा आप पर बनी रहती है।

आपकी जरा सी चूक कई दिक्कतें आपके सामने ला सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको गूगल क्रोम से जुड़ी एक सेफ्टी टिप देने वाले हैं। अगर आप इसका ध्यान नहीं रखते, तो भविष्य में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं -

अक्सर हम में से कई लोग गूगल क्रोम का उपयोग करते समय अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड उस पर सेव करके रखते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो तुरंत सावधान हो जाइए। ऐसा करने पर आपको कई गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

हाल ही में कुछ आईटी क्षेत्र से जुड़े रिसर्चर्स ने घर से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए एक चेतावनी जारी की है। उनके मुताबिक क्रोम पर सेव किया गया लॉगिन आईडी और पासवर्ड हैक हो सकता है। ऐसे में आपका और आपकी कंपनी का प्राइवेट डाटा लीक होने का खतरा बना रहता है।

कुछ समय पहले सिक्योरिटी ब्रीच के कारण एक कंपनी का जरूरी डाटा लीक हो गया था। ऐसे में कंपनी को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। इस तरह के अटैक से आपको एंटीवायरस सॉफ्टवेयर भी नहीं बचा सकते हैं। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी ब्राउजर पर अपने लॉगिन आईडी को सेव न करें।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE