January 03, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 3 जनवरी : इन राशि वालों को संतान से मिल सकती है खुशखबरी, ये लोग पास रखें पीली वस्तु




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। केतु और मंगल वृश्चि‍क राशि में हैं। शुक्र, चंद्रमा और सूर्य धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। मान-सम्‍मान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मन परेशान रहेगा। पर, शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार में शांति रहेगी।पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति सही चलती रहेगी। मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-जीवनसाथी के लिए समय सही नहीं है। आपस में तकरार की आशंका है। तकरार बढ़ भी सकती है। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें। पीली वस्‍तु का दान करें।

कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैर में चोट लग सकती है। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। पठन-पाठन में मन रमेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान में ध्यान रहेगा। आय में कमी रहेगी। संयत रहें। मन परेशान रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति भी सही चलेगी। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। बचकर पार करें। मां की सेहत पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही दिख रही है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम बढ़ेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। जो सोच रहे हैं उसे कार्यरूप दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-पूंजी निवेश अभी रोक दें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। माता की सेहत का ध्यान रखें। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बेकार के विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम का साथ होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बेकार के विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सेहत के प्रति सचेत रहें। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-शासन-सत्‍ता पक्ष में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। राजनी‍तिक मध्‍यम समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। आय की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। सूर्यदेव को जल दें।

मीन-स्थिति थोड़ी संघर्षपूर्ण है। कोर्ट-कचरही में ध्‍यान देकर चलें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पीली वस्‍तु पास रखें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE