January 02, 2022

Join With Us


शारीरिक तौर पर रहना चाहते हैं फिट : इन योगासनों को बनाइए लाइफ का पार्ट




न्यूज़ डेस्क | साल 2022 का आगाज हो चुका है। ऐसे में अगर आपने खुद से फिट रहने का वादा किया है तो इस वादे को पूरा करने के लिए आपको शुरूआत कर देनी चाहिए और हेल्दी चीजों को अपनी लाइफ का हिस्सा बनाना चाहिए। वैसे भी देशभर में एक बार फिर कोरोना महामारी का कहर बढ़ रहा है।

ऐसे में हर कोई खुद को फिट रखने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपको कई लाभ मिल सकते हैं और उन्हें आप अपनी लाइफ का हिस्सा बना सकते हैं। ये योगासन इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के साथ ही आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहने में मददगार साबित हो सकते हैं।

1) भुजंगासन

हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए भुजंगासन फायदेमंद माना जाता है। यह आसन पेट को टोन करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। यह मिडल और ऊपरी पीठ के लचीलेपन को भी मजबूत और बेहतर बनाता है। इसे करने के लिए नीचे की ओर मुंह करके जमीन पर लेट जाएं, फिर अपने हाथों को कंधों के बगल में जमीन पर फैलाएं। अपने पैरो को पीछे से फैलाएं और धीरे-धीरे सांस लें और अपने ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं।इस पोजीशन में 25 से 30 सेकेंड तक रहें, फिर सांस छोड़ते हुए लेटने की स्थिती में वापस आ जाएं।

2) प्राणायाम

प्राणायाम शरीर में ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ ये ब्लड फ्लों में भी मददगार साबित होता है। अध्ययनों के मुताबिक इस बात का पता चलता है कि इससे कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है। इस साल रोजाना प्राणायाम की प्रेक्टिस करने की आदत बनाएं। प्राणायाम कई तरह के होते हैं जैसे नैचुरल ब्रीदिंग, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, सूर्य भेदन आदि। आप अगर शुरुआत कर रहे हैं तो नैचुरल ब्रीदिंग से कर सकते हैं। इसके लिए आप शांति से बैठ जाएं। शरीर को रिलैक्स रखें। कंधे सीधे रखें और आंखें बंद कर लें। अब आपको बस अपनी सांसों का शरीर में आते-जाते महसूस करना है। सिर्फ सांसों पर फोकस करना है। इसके टेम्परेचर को नोटिस करें। उन सारी जगहों को फोकस करें जहां से सांस आती-जाती महसूस हो रही है।

3) सूर्य नमस्कार

सुर्य नमस्कार संस्कृत शब्द है, जो 12 योग आसन का एक समूह है। इसकी मदद से आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ दोनों से लाभ होता है। इस योग को वजन घटाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। यह आपके शरीर और मांसपेशियों को मजबूत करता है, साथ ही बल्ड फ्लो को ठीक रखने में मदद करता है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE