January 02, 2022

Join With Us


हर पैरेंट को अपनी लिस्ट में रखने चाहिए : न्यू ईयर की ये रिज्योलूशन




न्यूज़ डेस्क | न्यू ईयर पर आपने फिटनेस या अपनी लाइफ के दूसरे गोल्स को अचीव करने के लिए कई रिज्योलूशन सेट किए होंगे लेकिन क्या आपने अपने और अपने बच्चों के रिश्ते को एक लेवल आगे ले जाने के लिए भी कोई रिज्योलूशन सेट किया है? अगर नहीं, तो आपको कुछ बेसिक बातें समझने की जरूरत है, जिससे कि आप बेहतर इंसान बनने के साथ एक अच्छे पैरेंट भी बन सकें।

  • बच्चों की बातों को सुनें
  • बच्चों को समझने के लिए उनकी बातों को सुनना बहुत जरूरी है। बच्चों की बातों को सुनकर ही आप उन्हें समझ सकते हैं, इसलिए अपने टाइम से थोड़ा -सा वक्त निकालकर बच्चों की बातें सुनें और उनसे बातें करें।
  • पैरेंटिंग में एक्सपेरिमेंट करें
  • पैरेंटिंग के साथ एक्सपेरिमेंट करके देखें। बच्चों का नेचर अलग-अलग होता है, ऐसे में हर बच्चे के लिए एक नियम नहीं बना सकते। बच्चे अगर आपकी बात नहीं मानते, तो अपने तरीके को बदलने से नहीं हिचकाएं। एक्सपेरिमेंट करने से आपको भी कई चीजें समझ आएंंगी।
  • बच्चों को फेलियर को फेस करना सिखाएं
  • बच्चों को सफलता का मंत्र ही नहीं बल्कि उन्हें असफलता को स्वीकारना भी सिखाएं, जिससे उनके मन में हार का डर न हो। हार के डर से अक्सर बच्चे गलत कदम उठा लेते हैं। हारने के बाद बच्चों को इससे सबक लेना सिखाएं।
  • बच्चों की मेंटल हेल्थ का ख्याल रखेंं
  • आप बच्चों की हर छोटी-बड़ी जरूरतों का ख्याल रखते हैं लेकिन उनकी मेंटल हेल्थ के बारे में ध्यान नहीं देते। बच्चों की छोटी से छोटी बातों पर ध्यान दें कि कहीं उन्हें कोई बात तो परेशान नहीं कर रही है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE