January 02, 2022

Join With Us


आज का राशिफल 02 जनवरी : इन राशि वाले आज बचकर पार करें समय, स्थिति संघर्षपूर्ण, पीली वस्तु का करें दान




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। केतु और मंगल वृश्चि‍क राशि में हैं। शुक्र, चंद्रमा और सूर्य धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। मान-सम्‍मान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। मन अशांत रहेगा। मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ-परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति सही चलती रहेगी। हरी वस्‍तु पास रखें। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

मिथुन-जीवनसाथी के लिए समय सही नहीं है। आपस में तकरार की आशंका है। तकरार बढ़ भी सकती है। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैर में चोट लग सकती है। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें। मन में निराशा और असंतोष रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

सिंह-भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति भी सही चलेगी। पीली वस्‍तु पास रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कन्‍या-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। बचकर पार करें। मां की सेहत पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही दिख रही है। पीली वस्‍तु का दान करें। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

तुला-किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। जो सोच रहे हैं उसे कार्यरूप दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पैतृक कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक-पूंजी निवेश अभी रोक दें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। पीली वस्‍तु पास रखें। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण रहेंगे, परंतु संयत भी रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम का साथ होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय है। मां काली की अराधना करते रहें। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार के लिए माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ-शासन-सत्‍ता पक्ष में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। राजनी‍तिक मध्‍यम समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल दें। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन-स्थिति थोड़ी संघर्षपूर्ण है। कोर्ट-कचरही में ध्‍यान देकर चलें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। पीली वस्‍तु पास रखें। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE