December 31, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 31 दिसंबर : साल का आखिरी दिन किन राशियों को पहुंचाएगा लाभ और किन्हें होगा नुकसान




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति- राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल, केतु और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में सूर्य हैं। मकर राशि में शुक्र वक्री बुध और शनि हैं।

राशिफल-

मेष-अभी परेशानी थोड़ी बनी रहेगी। बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकतें हैं। शारीरिक क्षति होने की आशंका है। रिस्‍क न लें। प्रेम का साथ होगा। व्‍यापार भी पूरा-पूरा साथ देगा। मित्रों से भेंट होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन खर्च से बचें। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।

वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्‍यवसायिक मामले बिल्‍कूल ठीक चलेंगे। नए व्‍यापार की अभी शुरुआत न करें। प्रेम का साथ होगा।स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा के योग बनेंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम बना रहेगा। प्रेम भी मध्‍यम है। व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-मन थोड़ा परेशान रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा व्‍यथित रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापारिक भी थोड़ा मध्‍यम समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-घरेलू सुख बाधित रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम का साथ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही है। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान के प्रति सतर्क रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापार के मामले में अच्‍छी स्थिति कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। प्रेम थोड़ा ऊपर-नीचे चलता रहेगा। पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार का साथ रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान के प्रति सतर्क रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-अच्‍छी स्थिति है। ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य साथ देगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। प्रेम-व्‍यापार का भी पूरा-पूरा साथ होगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

2022 में शनिदेव की कृपा से मकर, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, जानिए किन चीजों में बरते सावधानी

धनु-खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। दबाव बना रहेगा। ज्‍यादा सोचने की वजह से मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम में दूरी, व्‍यापारिक स्थिति सही है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता को कष्ट होगा। बजरंग बली की अराधना करें। केसर का तिलक लगाएं।

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। प्रेम भी मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार आपका सही है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता को कष्ट होगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्यान दें। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। बहुत जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE