मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत में तो शादी के स्टेज पर होने वाले मामले सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। कई बार दूल्हा अपनी हरकतों की वजह से वायरल होता है जो कई बार दुल्हन अपनी अदाओं के चलते सेंसेशन बन जाती हैं। ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें स्टेज पर दूल्हे ने वरमाला डालने से पहले दुल्हन से किस मांग लिया। इसके बाद फिर जो हुआ, वह वायरल हो गया।
इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि शादी के लिए स्टेज सजा हुआ है और रिश्तेदारों का जमघट लगा हुआ है। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन के जयमाल का कार्यक्रम स्टेज पर शुरू हो जाता है। सबकी नजरें दोनों पर रहती हैं, इसी दौरान दूल्हे ने मौका पाकर दुल्हन से इशारों में ही किस मांग लिया।
https://www.instagram.com/reel/CYCKJLYoWYa/?utm_source=ig_embed&ig_rid=be2ce033-1155-47a8-88a7-ff340146d25d
और दूल्हे ने यह किस तब मांगा जब वह दुल्हन के गले में वरमाला डालने वाला था। दूल्हे की डिमांड पर पहले तो दुल्हन शर्माती है, फिर प्यार से उसके गालों पर किस कर देती है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद जनता तालियां बजाने लगती है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को जयमाला पहना देता है और दोनों क्यूट रिएक्शन देने लगते हैं।
इस पूरे नजारे को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद किसी ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो जैसे ही शेयर किया गया, तत्काल वायरल हो गया। शादियों के वीडियो देखने वाले सोशल मीडिया प्रेमी इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और अपना महत्वपूर्ण ओपिनियन भी इस वीडियो पर दे रहे हैं। आप भी देखें यह वायरल वीडियो..