December 30, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 30 दिसंबर : आज इन राशि वालों के बिगड़ सकते हैं बनते काम, इन समेत ये लोग पास रखें लाल वस्तु




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य धनु राशि में हैं। बुध का प्रवेश मकर राशि में है। वहां से पहले से शनि बैठे हैं और वक्री शुक्र हैं। तीनों का युग्‍म है। तीनों मित्र ग्रह हैं और मित्रक्षेत्री बने हुए हैं। गुरु कुंभ राशि में हैं।

राशिफल-

मेष-आनंददायक जीवन गुजर रहा है। अपनों का सानिध्‍य है। जीवनसाथी के साथ परेशानी रहित जीवन गुजार रहे हैं और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी फल फूल रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर निरंतर ध्‍यान रखें। प्रेम के दृष्टिकोण से चार चांद लग रहा है। संतान के दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा है। भाग्‍य साथ दे रहा है। आज आपको किसी काम से फायदा हो सकता है। इसके साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य पर निरंतर ध्‍यान रखने की जरूरत है। बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है स्‍वास्‍थ्‍य की। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखमय समय है। राजनीतिक लाभ मिल रहा है। कोर्ट-कचहरी का भी साथ मिल रहा है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पदोन्नति होने के आसार हैं। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। संतान और प्रेम की स्थिति भी अच्‍छी है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सुधरता जा रहा है। शुभता में वृद्ध‍ि होते जा रही है। आज यात्रा का आपको लाभ मिल सकता है। अगर कोई मकान खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए समय शुभ है। आसपास के लोग आपसे खुश रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा व्‍यथित रहेगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी दिख रही है। प्रेम का साथ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय है। आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना ठीक रहेगा भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-जो आपने डिजाइन किया है उसको कार्यरूप दें। व्‍यापारिक लाभ का अवसर मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अद्भुत है। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास साबित होगा। सही दिशा में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। छात्रों के लिए समय उत्तम है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-आर्थिक आशातीत सफलता मिलेगी। यदि आपने कहीं लोन के लिए अप्‍लाई किया है तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम का साथ है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ संकेत है। बस अभी निवेश न करिएगा। जो आ रहा है उसे ले लें। आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ हो सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम में नयापन बना रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। पुराने किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त हो सकता है। करियर में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-भाग्‍य अभी साथ नहीं देगा। थोड़ा सा धैर्यपूर्वक चलना पड़ेगा। मन चिंतित बना रहेगा। खर्च को लेकर भी मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम भी बहुत बढ़िया है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत सही है लेकिन थोड़ा साथ स्‍ट्रगलिंग समय माना जाएगा। मानसिक परेशानी हो सकती है। महिलाओं को जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए मार्ग भी आय के बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और संतान की दूरी अभी विद्यमान है लेकिन शुभता बरकरार है। बाकी सारी स्थिति आपकी ठीक चल रही है। आपका कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-शासन-सत्‍ता पक्ष का साथ मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। अच्‍छी स्थिति दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत रहेगा। पहले किए गए कार्यों में सकारात्मक परिणाम आपको मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी से किसी काम में मदद मिल सकती है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम में थोड़ी दूरी है। निर्णय लेने की क्षमता में थोड़ी समस्‍या होगी। बाकी सारी स्थिति आपकी ठीक है। आज निवेश करने से पहले उसकी जांच पड़ताल कर लें। मानसिक तनाव कम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-अभी जोखिम बना हुआ है। थोड़ा बचकर एक दिन और पार कर लें। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे अच्‍छे होने लगेंगे आप। सेहत पहले से बेहतर होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। मां काली की अराधना करते रहें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE