मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | आज का राशिफल, 29 दिसंबर, 2021 मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का आज कैसा रहेगा भाग्य, जानें |
मकर राशिफल
परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद और संतोष का भी अनुभव होगा |
मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा | व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना लाभप्रद रहेगा | व्यावसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे | व्यवसाय में भी पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है | दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी |
कुंभ राशिफल
विरोधियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह दी जाती है | शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी |शिथिलता और आलस्य बना रहेगा | मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी | व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ काम करते समय संभलकर रहें | आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है |संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी | विदेश से आप को समाचार मिलेंगे |
मीन राशिफल
आज अनैतिक कामों से दूर रहें |क्रोध और वाणी पर संयम बरतें | स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें | नियम विरोधी कामों से दूर रहें | इलाज के पीछे धन खर्च होने की संभावना है | मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे | परिजनों के साथ संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है | ईष्टदेव का जप और ध्यान आपको मानसिक शांति देगी |