December 27, 2021

Join With Us


साल के पहले दिन इन मंदिरों के करें दर्शन : यहां से करें नए साल की शुरुआत




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | साल 2022 आने वाला है। नए साल के साथ लोगों की कई उम्मीदे जुड़ी हुई हैं। बहुत सारे लक्ष्य और सपने लोगों ने नए साल के लिए देख रखें हैं। लोगों की कामना रहती है कि आने वाला साल अपने साथ खुशियां लेकर आए। इसी कामना को पूरा करने के लिए कई लोग साल के पहले दिन मंदिर जाते हैं। यहां भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ नए साल में उन्नति और खुशहाली की फरियाद लगाते हैं।

कहते है कि किसी भी काम की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करनी चाहिए। ऐसे में साल की शुरुआत भी भगवान के आशीर्वाद से करना अच्छा रहेगा। लोग इसे अपनी किस्मत से जोड़ते हैं कि साल बदलने से शायद उनकी किस्मत भी बदल जाए। नया साल नई खुशहाली लेकर आए। ऐसे में अगर आप भी नए साल में मंदिर जाना चाहते हैं और दिल्ली के आसपास के रहने वाले हैं तो साल के पहले दिन दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

दिल्ली-नोएडा में रहने वाले साल की शुरुआत राजधानी के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर से कर सकते हैं। अक्षरधाम मंदिर में नीलकंठ नाम का एक थिएटर भी है, जो स्वामी नारायण के जीवन की घटनाओं को दिखाता है। यहां हर शाम म्यूजिक फाउंटेन का भी आयोजन किया जाता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

दिल्ली में ही करोल बाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली का हनुमान मंदिर है। मंदिर का प्रवेश द्वार भी काफी अनोखा है। इसे देवता के मुख के रूप में तैयार किया गया है। इसके अंदर जाने के आप मंदिर के गर्भगृह में पहुंच सकते हैं। यहां शाम की आरती आपको आनंदित कर देगी।

दिल्ली में भैरव जी का मंदिर भी है। प्रगति मैदान में स्थित पुराने किले के पीछे भैरों मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण पांडवो ने कराया था। यहां भक्त भैरव बाबा को शराब चढ़ाते हैं। मंदिर के एक भाग में किलकारी भैरव हैं, जिन्हें शराब अर्पित की जाती है, तो दूसरे विंग में दूधिया भैरव है, जिन्हें दूध चढ़ाया जाता है।

दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है कालका जी मंदिर। माता काली या आदिशक्ति का ये मंदिर भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां मन्नतें पूरी होने के बाद लोग आते हैं। नये साल के मौके पर आप माता का आशीर्वाद लेने कालका मंदिर आ सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE