December 27, 2021

Join With Us


आज का राशिफल 27 दिसंबर: इन राशि वालों की स्थिति थोड़ी डिस्‍टर्बिंग, जानिए अन्य राशियों का हाल




मुंबई | हस्तरेखा तज्ञ विनोद जी | ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और बुध धनु राशि में हैं। शुक्र और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति ठीक कही जाएगी। केवल एक स्थिति ठीक नहीं कही जाएगी वो कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। थोड़ी सावधानी बरतनी होगी हम लोगों को।

राशिफल-
मेष-स्थिति थोड़ी डिस्‍टर्बिंग है। शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे। राह में रोड़े अटकाए जाएंगे लेकिन राह के रोड़े हट जाएंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य डिस्‍टर्बिंग, प्रेम का साथ, व्‍यापार पूरा-पूरा साथ देगा। हरी वस्‍तु का दान करें। आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। संतान को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

वृषभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-गृहकलह के संकेत हैं। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में नयापन आ रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी किसी परेशानी का हल मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। नए लोगों से संपर्क करना आपके व्यापार के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क-भाइयों और मित्रों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक कोई अच्‍छी स्थिति बन सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में थोड़ी अक्रामकता दिख रही है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम कराने का सोच सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन निवेश करने से बचें। लेन-देन करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में चार चांद लग रहे हैं। संतान पक्ष से कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति हो रही है।किसी नए व्यापार की शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य साथ दे रहा है। प्रेम कुछ नए कलेवर में मिल रहा है। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से रुक-रुककर आपका काम चलता रहेगा। किसी बड़े फैसले को लेने में जीवनसाथी की राय लेंगे। इस राशि के बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-मन चिंतित रहेगा। खिन्‍नता के शिकार होंगे। ज्‍यादा सोचकर मानसिक रूप से परेशान हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। प्रेम का फिर भी साथ मिलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा मध्‍यम समय चलेगा। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति संभव है। प्रेमालाप का समय यह दिख रहा है। संतान पक्ष से खुशहाल समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम जल्दी पूरा होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु- पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। प्रेम और संतान में दूरी है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। छात्रों को सफलता प्राप्त हो सकती है। सामाजिक कार्यों के लिए आप सहयोग देने का विचार करेंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है। केसर का तिलक लगाएं।

मकर-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की बहुत अच्‍छी भूमिका है जीवन में। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्‍छा चल रहा है। जीवनसाथी से सुखद समाचार मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। बस एक-दो दिन की बात है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम ठीक-ठाक रहेगा। आपके रोजी-रोजगार में तरक्‍की दिलाएगा। व्‍यापार भी आपका अच्‍छा दिख रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-आनंददायक जीवन बना रहेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का भाव आपके मन में आएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार साथ देगा। अच्‍छी स्थिति आपकी दिख रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE