December 26, 2021

Join With Us


तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को मारी टक्कर : 2 की मौत , 2 की हालत गंभीर




रायपुर | विक्की चौहान | शनिवार रात हिट एंड रन केस हुआ | हादसा अभिलाषा परिसर के पीछे कोल वाशरी इलाके में हुआ | इसमें कार की टक्कर से 2 मजदूरों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है | हादसे के बाद कार ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया | पुलिस पर कार चालक को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है |

बताया जा रहा है कि मामला रात करीब 10 बजे का नया बस स्टैंड तिफरा का है | यहां स्थित कोल वाशरी इलाके में शराब भट्टी के पास कुछ लोग शराब पीकर तेज रफ्तार कार चला रहे थे | इस बीच कुछ ही दूरी पर कुछ लोग वहां से पैदल जा रहे थे | कार ड्राइवर ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया | हादसा इतना भीषण था कि दो की वहीं मौत हो गई | जबकि, दो को जैसे-तैसे सिम्स भेजा गया | लोगों को कुचलने के बाद कार बाईं तरफ झाड़ियों में फंस गई | कार में सवार लोग गाड़ी को वहीं चालू हालत में छोड़कर भाग गए |

शराब भट्टी को हटाना चाहती हैं पुलिसवालों की पत्नियां

बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई वहां से कुछ ही दूरी पर शराब भट्टी है | इस भट्टी पर सिरगिट्टी पुलिस के सरक्षण में अवैध अहाता चलाया जा रहा है | कार सवारों ने हादसे से पहले यहां जमकर शराब पी थी | सड़क पर जिस तरह के निशान मिले हैं उससे साफ है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी | दूसरी ओर, घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस मामले को लेकर कुछ बता नहीं पा रही | पुलिस के ढुलमुल रवैये से साफ है कि पुलिस कार सवारों को बचाने की कोशिश कर रही है | गौरतलब है कि जिस जगह घटना हुई उसी इलाके में पुलिसवालों के मकान हैं | शुक्रवार को पुलिस परिवारों की महिलाएं शराब भट्टी को हटाने के लिए एसपी को ज्ञापन देने पहुंची थीं |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE