मुंबई | न्यूज़ डेस्क | पॉप्युलर कॉलर आईडी ऐप ट्रू कॉलर ने कुछ समय पहले ही बेसिक अकाउंट यूजर्स के लिए कॉल रिकॉर्डिंग फीचर जारी किया है। यह फीचर पहले सिर्फ प्रीमियम यूजर्स तक ही सीमित था। यानी अब आप फ्री में भी ट्रूकॉलर के जरिए कॉल रिकॉर्ड कर सकते हो। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपका स्मार्टफोन एंड्रॉइड 5.1 या उससे लेटेस्ट वर्जन पर काम करता हो। नया कॉल रिकॉर्डिंग फीचर खुद को स्कैम और हैरेसमेंट से बचाने के लिए काफी काम का साबित हो सकता है।
ट्रू कॉलर में यूजर्स को मैनुअली कॉल रिकॉर्डिंग करने के साथ-साथ ऑटो-रिकॉर्ड का फीचर भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि वह आपके रिकॉर्ड किए गए कॉल को कभी भी स्टोर नहीं करती है और ये ट्रू कॉलर सर्वर पर भी अपलोड नहीं होंगे। कॉल रिकॉर्डिंग फीचर सीधे तौर पर दिखाई नहीं देता है और इसे इस्तेमाल करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।
ऐसे सेटअप करें कॉल रिकॉर्डिंग फीचर
स्टेप 1: आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन की Settings और फिर “Accessibility” पर जाना होगा।
स्टेप 2: यहां आपको डाउनलोड किए गए ऐप्स सेक्शन के तहत ट्रू कॉलर Call Recording फीचर मिलेगा। इसे इनेबल करने के लिए आपको बस उस पर टैप करना होगा।
स्टेप 3: अब आपको यह फीचर ट्रू कॉलर ऐप के मेनू में दिखाई देगा। इसपर टैप करें।
स्टेप 4: अब Set Up बटन पर फिर से टैप करें। अब ट्रू कॉलर ऐप को कुछ परमिशन देनी होगी। इसके बाद आप पूरी तरह से तैयार हैं। आप सभी कॉल्स को मैन्युअल रूप से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
ऐसे शुरू करें Auto Call Recording
ऑटो-रिकॉर्ड फीचर मैनुअल रिकॉर्डिंग से बेहतर है, क्योंकि कई बार हो सकता है आप कॉल रिकॉर्डिंग करना भूल जाएं। एक बार जब आप सेटअप प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आप कॉल रिकॉर्डिंग सेक्शन में एक सेटिंग बटन देखेंगे। बस उस पर टैप करें और ऑटो-रिकॉर्ड ऑप्शन को इनेबल कर दें। एक बार इस ऑप्शन को ऑन करेंगे तो ऐप ऑटोमैटिकली आपकी सभी कॉल रिकॉर्ड कर लेगा।